NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / कंगना और रंगोली को मुंबई पुलिस ने तीसरी बार भेजा समन, इस दिन होना होगा पेश
    अगली खबर
    कंगना और रंगोली को मुंबई पुलिस ने तीसरी बार भेजा समन, इस दिन होना होगा पेश

    कंगना और रंगोली को मुंबई पुलिस ने तीसरी बार भेजा समन, इस दिन होना होगा पेश

    लेखन भावना साहनी
    Nov 18, 2020
    03:39 pm

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड अदाकारा कंगना रनौत फिल्मों से ज्यादा अपनी बेबाकी को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। इसमें उनकी बहन रंगोली चंदेल भी किसी से पीछे नहीं हैं। पिछले कुछ समय से इन दोनों बहनों को इसी कारण काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

    दरअसल, हाल ही में मुंबई पुलिस ने एक बार फिर से कंगना और रंगोली को समन जारी किया है। जिसमें इन्हें 23-24 नवंबर को बांद्रा पुलिस स्टेशन में हाजिर होने के लिए कहा है।

    जानकारी

    कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई थी FIR

    गौरतलब है कि 17 अक्टूबर को बांद्रा मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश पर कंगना और रंगोली के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज की थी। दोनों पर सोशल मीडिया के जरिए नफरत फैलाने का आरोप लगाया गया है।

    आरोप

    कंगना पर लगा कलाकारों को हिन्दू-मुसलमान में बांटने का आरोप

    पिछले महीने कास्टिंग डायरेक्टर साहिल अशरफ सैयद और मुन्ना वराली ने कंगना पर धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि कंगना अपने ट्वीट्स के जरिए कलाकारों को हिन्दू-मुसलमान में बांट रही हैं और सामाजिक द्वेष को बढ़ावा दे रही हैं। इस कारण कई लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंच रही है।

    ऐसे में बांद्रा मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अदालत ने पुलिस को कंगना और उनकी बहन रंगोली के बयानों पर शिकायत और जांच के आदेश दिए थे।

    धाराएं

    कंगना और रंगोली के खिलाफ दर्ज हैं गैर-जमानती धाराएं

    कंगना और रंगोली पर लगाए आरोपों के आधार पर इनके खिलाफ IPC की धारा 154A, 295A, 124A और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    इस मामले पर साहिल के वकील ने कहा था कि कोर्ट से ऑर्डर मिलने के बाद वह तुरंत इसकी हार्ड कॉपी लेकर बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंचे थे। इसके बाद FIR दर्ज हो पाई थी। उन्होंने कहा था कि कंगना और रंगोली पर लगी सभी धाराएं गैर जमानती हैं।

    समन

    तीसरी बार जारी कंगना और रंगोली को समन

    बता दें कि यह तीसरी बार है जब कंगना और रंगोली को समन भेजा गया है। इससे पहले दोनों 26-27 अक्टूबर को पूछताछ के लिए बुलाया था। हालांकि, उस समय अभिनेत्री के वकील ने कहा था कि कंगना हिमाचल में अपने पारिवारिक समारोह में व्यस्त हैं।

    इसके बाद दूसरा समन जारी कर उन्हें 10 नवंबर को मुंबई पुलिस के समक्ष हाजिर होने के लिए कहा गया था। लेकिन कंगना उस समय भी मुंबई नहीं पहुंच पाईं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    मुंबई पुलिस
    मनोरंजन
    कंगना रनौत

    ताज़ा खबरें

    गूगल ने AI मॉडल के चलाने के लिए पेश किया ऐप, जानिए क्या मिलती है सुविधा  गूगल
    'भूल चूक माफ' ने 9वें दिन किया ये कारनामा, अब मुनाफा कमाने की रेस में फिल्म राजकुमार राव
    पूर्वोत्तर राज्यों में झमाझम बरसेंगे मेघ, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट  गर्मी की लहर
    LPG सिलेंडर के दाम घटे, म्यूचुअल फंड-UPI के नियम बदले; आज से हुए ये बदलाव LPG की कीमतें

    बॉलीवुड समाचार

    शाहरुख खान बने 'लाल सिंह चड्ढा' का हिस्सा, आमिर के निर्देशन में शूट किए सीन्स! शाहरुख खान
    कॉमेडियन राजीव निगम के बेटे का निधन, बोले- जन्मदिन पर ऐसा सरप्राइज देते हैं क्या? टीवी शो
    ऐश्वर्या नहीं बल्कि यह अभिनेत्री थी 'हम दिल दे चुके सनम' के लिए पहली पसंद सलमान खान
    बॉलीवुड में वापसी के लिए तैयार हैं तनुश्री दत्ता, घटाया 15 किलो वजन मनोरंजन

    मुंबई पुलिस

    मुंबई: अदालत ने वोटर आईडी को माना नागरिकता का पर्याप्त सबूत, दंपति को किया बरी मुंबई
    मुंबई: प्रज्ञा ठाकुर को गिरफ्तार करने वाले परमबीर सिंह ने संभाली नए पुलिस कमिश्नर की कमान मुंबई
    मुंबई: अश्लील बातें करने के लिए व्यक्ति ने फाइव स्टार होटल में की 4,500 कॉल्स, गिरफ्तार मुंबई
    पत्नी ने अपना फोन देने से किया इनकार तो गुस्साए पति ने कर दी हत्या मुंबई

    मनोरंजन

    दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज होंगी YRF की ये ब्लॉकबस्टर फिल्में, सिर्फ 50 रुपये रखी गई टिकट बॉलीवुड समाचार
    अक्षय ने साइन की नई कॉमेडी फिल्म, जुलाई में शुरू करेंगे काम अक्षय कुमार
    फिल्मों के लिए सैफ अली खान ने बढ़ाई फीस, अब करेंगे 11 करोड़ रुपये चार्ज- रिपोर्ट बॉलीवुड समाचार
    पायल घोष को मिला बड़ा प्रोजेक्ट, निभाएंगी मधुबाला का किरदार बॉलीवुड समाचार

    कंगना रनौत

    आयुष्मान ने किया था करण जौहर पर बड़ा खुलासा, सिर्फ स्टार्स के साथ करते हैं काम करण जौहर
    बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों की फिटनेस का राज है योग, आप भी करें बॉलीवुड समाचार
    कंगना रनौत ने फिर किया बड़ा खुलासा, बोलीं- जावेद अख्तर ने कहा था तुम आत्महत्या करोगी बॉलीवुड समाचार
    रंगोली ने साधा सुशांत की PR टीम पर निशाना, बोलीं- इन्होने अंकिता से अलग कराया बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025