कमल हासन ने क्यों छोड़ी बॉलीवुड की चकाचौंध? सालों बाद बताया अंडरवर्ल्ड और काले धन का कड़वा सच
मनोरंजन
मशहूर अभिनेता और फिल्म निर्माता कमल हासन ने साल 2017 में एक इवेंट में बताया था कि उन्होंने बॉलीवुड से दूरी क्यों बनाई।
उस इवेंट में उन्होंने कहा था कि फिल्म इंडस्ट्री के अंडरवर्ल्ड से रिश्ते और काले धन का खेल उन्हें बहुत असहज करता था।
उन्होंने अपने शब्दों में कहा था, 'मैं वहां नहीं रुकना चाहता था, या तो उससे लड़ूं या फिर डर के आगे झुक जाऊं।'
काले धन से दूर रहने का कमल ने क्यों लिया था संकल्प
कमल ने बताया कि काले धन से दूर रहने का यह फैसला उन्होंने बहुत पहले अपने भाई के साथ मिलकर लिया था।
उन्हें यह प्रेरणा सिनेमैटोग्राफर विंसेंट से मिली थी। 1980 के दशक में 'एक दूजे के लिए' और 'सागर' जैसी हिट फिल्में देने के बाद भी, इसी फैसले की वजह से उन्होंने बॉलीवुड के बजाय ज्यादातर तमिल सिनेमा में अपना करियर बनाया।