कमल हासन की 'इंडियन 2' का पहला गाना 'जाओ' जारी, मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं बोल
कमल हासन की आगामी फिल्म 'इंडियन 2' 2024 में रिलीज होने वाली सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। यह फिल्म 1996 में आई 'इंडियन' का सीक्वल है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े थे। प्रशंसक पिछले लंबे समय से इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म 12 जुलाई, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। अब इससे पहले निर्माताओं ने 'इंडियन 2' का पहला गाना 'जागो' जारी कर दिया है।
हिंदी संस्करण 'हिंदुस्तानी 2' से होगा रिलीज
'जाओ' गाने को रितेश जी राव और श्रुतिका समुद्रला ने मिलकर गाया है। इस गाने के बोल मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं। इस फिल्म का हिंदी संस्करण 'हिंदुस्तानी 2' से रिलीज किया जाएगा। फिल्म का पहला भाग 'हिंदुस्तान' नाम से रिलीज हुआ था। बॉक्स ऑफिस पर 'इंडियन 2' का सामना अक्षय कुमार और राधिका मदान की फिल्म 'सरफिरा' से होगा। इनके अलावा जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ की फिल्म 'वेदा' भी 12 जुलाई को सिनेमाघरों का रुख करेगी।