कमल हासन ने एस.यू. अरुण कुमार के साथ नई फिल्म का किया ऐलान
कमल हासन ने 'चिट्ठा' फिल्म बनाने वाले निर्देशक एस.यू. अरुण कुमार के साथ एक नई फिल्म का एलान किया है। गुरुवार को कमल के फोटोशूट की पहली झलक सामने आई।
इस झलक में कमल काले रंग की शर्ट और ऑलिव पैंट पहने, हाथ में हंसिया लिए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ कैप्शन में 'धो वारेन' ('मैं आ रहा हूं') लिखा था, जिससे फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है।
फैंस इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित हैं, जिसे देखकर लगता है कि यह एक दमदार और तीखी कहानी वाली फिल्म होगी।
'ठग लाइफ' ने नहीं किया था कमाल
कमल और उभरते हुए निर्देशक अरुण कुमार के बीच की यह साझेदारी काफी रोमांचक मानी जा रही है। कमल के दूसरे प्रोजेक्ट्स में हो रही देरी के बाद यह घोषणा हुई है।
उनकी पिछली फिल्म 'ठग लाइफ' (2025) उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई थी, इसलिए इस नई फिल्म से लोगों को बहुत उम्मीदें हैं।
अभी तक फिल्म का नाम और इसमें कौन-कौन से कलाकार होंगे, इसका खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल की तरफ से जल्द ही और अपडेट आने की उम्मीद है।