फिल्म 'कल्कि 2' पर अमिताभ बच्चन ने दी बड़ी खबर, तस्वीरें देख झूम उठेंगे फैंस
क्या है खबर?
साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'कल्कि 2898 AD' को लोगों द्वारा खूब पसंद किया गया था। अब इसके सीक्वल 'कल्कि 2' का इंतजार किया जा रहा है, जिसका हिस्सा महानायक अमिताभ बच्चन दोबारा होंगे। अपने हालिया व्लॉग में दिग्गज ने खुलासा किया है कि वह पिछले दिनों हैदराबाद में थे, जिस कारण अपने फैंस से मुलाकात नहीं कर सके। उन्होंने शहर से बाहर होने का कारण बताते हुए लिखा कि वह 'कल्कि 2' की शूटिंग में व्यस्त थे।
शूटिंग
'कल्कि 2' की शूटिंग हुई शुरू, कमल हासन से मिले बिग बी
अमिताभ ने 24 फरवरी को लिखे अपने व्लॉग में बताया कि 'कल्कि 2' की शूटिंग शुरू हो गई है। इसके लिए वह हैदराबाद में थे, जहां उन्होंने कमल हासन से मुलाकात की। उन्होंने लिखा, 'मैंने उन्हें (फैंस) को बताया था कि इस रविवार को मैं नहीं आ पाऊंगा, क्योंकि मैं हैदराबाद में शूटिंग कर रहा था... लेकिन फिर भी वे आए...' बता दें कि अमिताभ हर रविवार को अपने घर के बाहर फैंस से मुलाकात करते हैं।
तस्वीरें
अमिताभ बच्चन ने सेट से तस्वीरें साझा कीं
अमिताभ ने फैंस से माफी मांगते हुए फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों में उन्हें अश्वत्थामा के रूप में देखा जा सकता है, जिस किरदार को उन्होंने 'कल्कि 2898 AD' में निभाया था। इन झलकियों में सह-कलाकार कमल के साथ एक अनौपचारिक पल भी दिखाई दे रहा है। पिछले साल नाग अश्विन द्वारा निर्देशित इस सीक्वल से दीपिका पादुकोण के बाहर होने की खबर आई थी। चर्चा है कि उनकी जगह साई पल्लवी ले सकती हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
BIG B IS BACK 🔥#AmitabhBachchan has officially begun work on Kalki 2 🎬
— CINEINFINITY (@cine_infinity) February 24, 2026
The legend shared pictures from the sets on his Tumblr, including a special moment with Kamal Haasan.
The epic continues… 🚀✨#AmitabhBachchan #BigB #Kalki2 #KalkiUniverse #KamalHaasan pic.twitter.com/9jB0IlgRVo