Page Loader
काजोल ने मजाकिया अंदाज में दी अजय देवगन को जन्मदिन की बधाई, वायरल हो रहा पोस्ट
काजोल ने यूं दी अजय देवगन को जन्मदिन की बधाई (तस्वीर: एक्स/@kajol)

काजोल ने मजाकिया अंदाज में दी अजय देवगन को जन्मदिन की बधाई, वायरल हो रहा पोस्ट

Apr 02, 2025
02:29 pm

क्या है खबर?

आज यानी 2 अप्रैल को अभिनेता अजय देवगन अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर अभिनेता की पत्नी और अभिनेत्री काजोल ने उन्हें बेहद खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। दरअसल, काजोल ने हाल ही में अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर अजय की एक अनदेखी तस्वीर साझा की है। इसके साथ उन्होंने अजय पर प्यार लुटाते हुए एक मजाकिया नोट भी लिखा है, जिसे प्रशंसक काफी पसंद कर रहे हैं।

कैप्शन

हमेशा मुझझे बड़ा होने के लिए धन्यवाद- काजोल

सामने आई तस्वीर में जहां काजोल मुस्कुरा रही हैं, वही अजय उन्हें प्यार से देख रहे हैं। अभिनेत्री ने तस्वीरें के कैप्शन में लिखा, 'सभी कूल लोग अगस्त में पैदा होते हैं, लेकिन हमें आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं देने में कोई परेशानी नहीं है। हमेशा मुझझे बड़ा होने के लिए धन्यवाद।' बता दें कि काजोल और अजय की शादी 24 फरवरी, 1999 को हुई थी। इनके दो बच्चे न्यासा देवगन और युग देवगन हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए तस्वीर