
कृति सैनन-काजोल की 'दो पत्ती' का ट्रेलर जारी, जानिए कब और कहां रिलीज होगी फिल्म
क्या है खबर?
कृति सैनन जल्द ही फिल्म 'दो पत्ती' के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करती हुई नजर आएंगी।
इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री काजोल भी दिखाई देंगी। 'दिलवाले' (2015) के बाद यह काजोल और कृति के बीच दूसरा सहयोग है। शाहीर शेख भी इस फिल्म का अहम हिस्सा हैं।
अब निर्माताओं ने 'दो पत्ती' का ट्रेलर जारी कर दिया है, जिसे प्रशंसक खूब पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म में कृति पहली बार डबल रोल में नजर आने वाली हैं।
दो पत्ती
पुलिस अधिकारी की भूमिका में जंचीं काजोल
ट्रेलर में काजोल सच और सबूत के बीच एक असामान्य मामले को सुलझाती हुईं नजर आ रही हैं। वह पुलिस अधिकारी की भूमिका में खूब जंच रही हैं।
इस फिल्म का प्रीमियर 25 अक्टूबर, 2024 से नेटफ्लिक्स पर होने जा रहा है। इसके निर्देशन की कमान कनिका ढिल्लों ने संभाली है।
इस फिल्म के जरिए कृति बतौर निर्माता अपनी शुरुआत करने जा रही हैं। 'दो पत्ती' कृति के होम प्रोडक्शन 'ब्लू बटरफ्लाई फिल्म्स' की पहली फिल्म है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
Do Patti ke iss khel mein har sach ke peeche ek jhoot hai 🤫
— Netflix India (@NetflixIndia) October 14, 2024
Watch Do Patti on 25 October, only on Netflix.#DoPattiOnNetflix pic.twitter.com/SAO7ZLbhky