'प्रेम कीटाणु' से वीर पहाड़िया का रोमांटिक गाना रिलीज, अरमान मलिक ने दी आवाज
क्या है खबर?
वीर पहाड़िया की आगामी फिल्म 'प्रेम कीटाणु' का टीजर कुछ दिन पहले रिलीज हुआ था। अब निर्माताओं ने फिल्म से एक रोमांटिक गाना 'कहाे तो' रिलीज किया है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। अपूर्व सिंह कार्की के निर्देशन में बनी यह एक कॉमेडी-ड्रामा है, जिसका निर्माण गौरव वर्मा ने फार्स फिल्म्स और भावना स्टूडियोज के सहयोग से किया है। फिल्म में अपारशक्ति खुराना, राकेश बेदी, आफिया सय्यद और निखिल विजय जैसे कलाकार भी मौजूद हैं।
गाना
वीर के साथ गाने में नजर आईं आफिया सईद
जी म्यूजिक कंपनी ने अपने यूट्यूब चैनल पर 'कहाे तो' गाने को जारी किया है, जिसमें वीर के साथ आफिया सईद नजर आ रही हैं। वह इस फिल्म से बतौर अभिनेत्री अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं।
गाने को आवाज अरमान मलिक ने दी है और म्यूजिक कंपोजर अन्नकुर आर पथक हैं। बोल सचिन उर्मतोश ने लिखे हैं। वहीं कव्वाली को अल्तामाश फरीदी ने गाया है।
बता दें, 'प्रेम कीटाणु' 2 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
Presenting the anthem of rising in love! 💗✨#KahoToh - Song Out Now: https://t.co/iTXL9qdUIx#PremKeetanu Releasing in cinemas on 2nd October, 2026 🍿@ArmaanMalik22 @FaridiAltamash @ankurmuzic @SachinUrmtosh @ViploveRajdeo @ApoorvKarki @_GauravVerma #TejaswiShetty pic.twitter.com/6AftzAJFKU
— Zee Music Company (@ZeeMusicCompany) August 28, 2026