विलेन कबीर दुहान सिंह अब बनेंगे खूफिया एजेंट, चिरंजीवी की 'काका' में मचेगा तहलका
कबीर दुहान सिंह, जो अक्सर फिल्मों में विलेन का किरदार निभाते नजर आते हैं, अब चिरंजीवी की नई फिल्म 'काका' में एक खूफिया एजेंट की भूमिका में दिखाई देंगे।
उनके किरदार से जुड़ी ज्यादा जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन यह उनके पुराने रोल्स से काफी अलग होने वाला है।
फिलहाल, इस फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में चल रही है।
फिल्म 'काका' कब होगी रिलीज
फिल्म 'काका' में चिरंजीवी एक बार फिर निर्देशक बॉबी कोली के साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले 2023 में उनकी हिट फिल्म 'वाल्टेयर वीरय्या' आई थी।
इस फिल्म में उनके साथ अनस्वरा राजन और निवेथा पेथुराज भी नजर आएंगी। वहीं, अनुराग कश्यप एक दमदार विलेन के किरदार में दिखेंगे।
फिल्म के टीजर में चिरंजीवी को सत्यम नाम के एक झींगा फार्म सुपरवाइज़र के रूप में दिखाया गया था, जिसके कई राज छिपे हुए थे।
इसकी शूटिंग पिछले सितंबर में शुरू हुई थी। यह फिल्म 13 जनवरी, 2027 को संक्रांति के मौके पर रिलीज होगी। निर्माताओं का कहना है कि यह एक एक्शन और पारिवारिक मनोरंजन से भरपूर फिल्म होगी।