पहली विवाहित मां केली बनीं मिस USA 2026, रचा इतिहास
31 साल की जस्टिस केली ने मिस USA का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। वह पहली ऐसी विवाहित महिला और मां हैं, जिन्होंने यह प्रतिष्ठित ताज अपने नाम किया है।
यह ऐतिहासिक पल मियामी के एड्रिएन आर्सट सेंटर में आयोजित 75वें सालगिरह समारोह में देखने को मिला।
दरअसल, संस्था ने 2023 में अपने नियमों में बदलाव किए थे, जिसके बाद किसी भी उम्र की महिलाओं को इस प्रतियोगिता में शामिल होने की इजाजत मिल गई थी।
क्या है पूरा मामला?
इस प्रतियोगिता के लिए देश के सभी राज्यों (डी.सी. सहित) से आईं प्रतिभागियों ने मियामी में 2 हफ्ते गुजारे। इस दौरान उन्होंने कॉस्ट्यूम और स्विमसूट जैसे राउंड्स की तैयारी की।
कार्यक्रम में पिछली विजेता सुंदरियों को 'लीगेसी क्वीन्स' के तौर पर खास सम्मान भी दिया गया। केली को एक बेहद शानदार इनाम पैकेज मिला, जिसकी कीमत 685,000 डॉलर से ज्यादा थी।
इस पैकेज में 150,000 डॉलर की सैलरी, एक रेंज रोवर गाड़ी और मियामी में एक आलीशान अपार्टमेंट का लीज शामिल है।