मुंबई छोड़ने वाले थे 'राख' के खलनायक रमनदीप यादव, अब दुनिया की सुपरहिट सीरीज में चमके
अमेजन प्राइम वीडियो की सीरीज 'राख' में राजजो का किरदार निभाने वाले अभिनेता रमनदीप यादव, काम की तलाश में सालों तक संघर्ष करने के बाद मुंबई छोड़ने वाले थे।
उन्होंने बताया कि उन्हें लगातार अस्वीकृति झेलनी पड़ रही थी और आर्थिक रूप से भी वे मुश्किल में थे, लेकिन उन्होंने छोटे-मोटे काम करने के बजाय सिर्फ अभिनय पर ही टिके रहने का फैसला किया।
उनका यह धैर्य रंग लाया, आज 'राख' पूरी दुनिया में प्राइम वीडियो की नंबर 1 गैर-अंग्रेजी सीरीज बन चुकी है।
सीरीज 'राख' में इंस्पेक्टर के किरदार में अली फजल
रमनदीप ने बताया कि उनके जैसे अभिनेताओं को हर दिन 'ना' सुनने को मिलती है, और यह उनके धैर्य की कड़ी परीक्षा होती है।
उन्होंने कहा कि 'राख' ने नए कलाकारों को आगे बढ़ने का एक बेहतरीन मौका दिया है।
यह सीरीज 1978 के दिल्ली पर आधारित है और इसमें अली फजल एक पुलिस इंस्पेक्टर के रूप में अपहरणकर्ताओं और हत्यारों का पीछा करते नजर आते हैं।