सुपरस्टार जूनियर एनटीआर ने निर्देशक अनिल रविपुडी के साथ अपनी अगली फिल्म का ऐलान किया है। दोनों पहली बार किसी फिल्म में साथ काम करेंगे। एनटीआर ने सोशल मीडिया पर अनिल के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'यह फिल्म खूब हंसाने वाली होगी।' अनिल रविपुडी ने भी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह पूरी तरह मनोरंजन से भरपूर होगी और इसकी शूटिंग जल्द शुरू होगी। फिल्म को जूनियर एनटीआर के भाई नंदमुरी कल्याण राम की कंपनी एनटीआर आर्ट्स बनाएगी। फिलहाल फिल्म के नाम और बाकी कलाकारों की जानकारी सामने नहीं आई है।
अनिल रविपुडी की पिछली फिल्म में दिखे थे चिरंजीवी
निर्देशक अनिल रविपुडी को 'F2: फन एंड फ्रस्ट्रेशन', 'F3' और 'भगवंत केसरी' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। उनकी पिछली फिल्म माना शंकरा वारा प्रसाद गारू थी, जिसमें चिरंजीवी मुख्य भूमिका में नजर आए थे, वहीं जूनियर एनटीआर इन दिनों निर्देशक प्रशांत नील की फिल्म 'ड्रैगन; की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ रुक्मिणी वसंत और अनिल कपूर भी नजर आएंगे।