LOADING...
जून के आखिरी हफ्ते में OTT पर लें इन सीरीज-फिल्मों का मजा, सप्ताहांत बनेगा मजेदार
जून के आखिरी हफ्ते में OTT पर होगा मनोरंजन का धमाका

जून के आखिरी हफ्ते में OTT पर लें इन सीरीज-फिल्मों का मजा, सप्ताहांत बनेगा मजेदार

Jun 22, 2026
06:15 pm

क्या है खबर?

जून, 2026 के आखिरी हफ्ते में OTT प्लेटफॉर्म पर काफी धमाकेदार फिल्में, सीरीज और रियलिटी शोज आने वाले हैं। इस वजह से आपका पूरा हफ्ता मनोरंजन से भरपूर होगा। इस सूची में 'ग्राम चिकित्सालय 2' से लेकर 'लॉक अप सीजन 2' का नाम शामिल है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इनके अलावा कौन सी फिल्में और सीरीज किन OTT पर धमाल मचाने वाली हैं।

#1, #2 & #3

'ग्राम चिकित्सालय 2', 'परफेक्ट फैमिली सीजन 2' और 'अवतार 3'

अमोल पाराशर की सीरीज 'ग्राम चिकित्सालय' के दूसरे सीजन को आप प्राइम वीडियो पर 23 जून, 2026 से देख सकते हैं। नेहा धूपिया और मनोज पावा की सीरीज 'परफेक्ट फैमिली' का दूसरा सीजन आने वाला है। आप इसे 26 जून, 2026 से OTT प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर देख सकते हैं। 'अवतार' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म 'अवतार: फायर एंड ऐश' को आप 24 जून से जियो हॉटस्टार पर देख सकेंगे।

#4, #5 & #6

'लॉक अप सीजन 2', 'अलायंस' और 'राजा शिवाजी'

'लॉक अप' सीजन 1 की सफलता के बाद अब इसका दूसरा सीजन आने जा रहा है। इसकी मेजबानी फराह खान और रितेश देशमुख करेंगे। ये 27 जून से नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होगा। रियलिटी शो 'अलायंस' 26 जून से प्राइम वीडियो पर प्रीमियर होगा। इसकी मेजबानी कुणाल खेमू करेंगे। 'राजा शिवाजी' सिनेमाघरों में कमाई करने के बाद अब OTT पर रिलीज होने वाली है। रितेश की यह फिल्म 26 जून को नेटफ्लिक्स पर आएगी।

Advertisement