जुलाई में होगा धमाका, OTT पर आ रहीं ये शानदार फिल्में-सीरीज; जानिए कब और कहां देखें
क्या है खबर?
जुलाई 2026 OTT दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहने वाला है। दरअसल इस महीने कई नई फिल्में और वेब सीरीज विभिन्न OTT प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज होंगी। इसमें मिस्ट्री, एक्शन, कॉमेडी, रोमांस और पीरियड ड्रामा जैसे अलग-अलग जॉनर की कहानियां दर्शकों का मनोरंजन करेंगी। ऐसे में आइए जानते हैं जुलाई में रिलीज होने वाली फिल्मों और वेब सीरीज की पूरी सूची।
#1 & #2
'ऐली' और 'प्रीतम एंड पेड्रो'
वेब सीरीज 'ऐली' 1 जुलाई, 2026 से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो गई है। कॉमेडी, फैशन और युवाओं के जीवन से जुड़े अनुभवों पर आधारित इस सीरीज में लेक्सी माइनट्री मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी। वेब सीरीज 'प्रीतम एंड पेड्रो' को राजकुमार हिरानी ने लिखा और निर्मित किया है। इस सीरीज के जरिए राजकुमार के बेटे वीर हिरानी अभिनय की दुनिया में कदम रख रहे हैं। यह सीरीज 3 जुलाई, 2026 से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।
#3 & #4
'पेड्डी' और 'इक्का'
सुपरहिट फिल्म 'पेड्डी' 4 जुलाई, 2026 से OTT पर धमाल मचाएगी। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। इस फिल्म में राम चरण और जाह्नवी कपूर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 'इक्का' को आप 10 जुलई से नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। इस फिल्म के जरिए सनी देओल और अक्षय खन्ना 29 साल बाद साथ दिखाई देंगे। वहीं इस फिल्म में दीया मिर्जा, तिलोत्तमा शोम, संजीदा शेख और आकांक्षा रंजन कपूर भी दिखाई देंगी।
#5 & #6
'हार्टस्टॉपर फॉरएवर- सीजन 3' और 'सुपर सुब्बू'
लोकप्रिय वेब सीरीज 'हार्टस्टॉपर फॉरएवर' अपने तीसरे और अंतिम सीजन के साथ वापसी कर रही है। इसे आप 17 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। इस सीरीज में कॉनर, लॉक और विलियम गाओ मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। 'सुपर सुब्बू' को आप 2 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। मल्लिक राम के निर्देशन में बनी इस सीरीज में मिथिला पालकर और मुरली शर्मा भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।