जूही चावला के बेटे को मिला यह खास सम्मान, एक्ट्रेस ने ऐसे जाहिर की खुशी
मनोरंजन
जूही चावला के बेटे अर्जुन मेहता ने न्यूयॉर्क के कोलंबिया यूनिवर्सिटी से हाल ही में ग्रेजुएशन किया है। उन्हें उनकी शानदार शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए प्रतिष्ठित फाई बीटा कप्पा सोसाइटी में शामिल किया गया है।
जूही ने इंस्टाग्राम पर अपनी खुशी जाहिर की और समारोह के कई फोटो-वीडियो साझा किए। इन फोटोज में जूही और उनका पूरा परिवार अर्जुन के इस खास दिन को मनाने के लिए बहुत खुश दिख रहा था।
जूही की बेटी जाह्नवी ने साल 2023 में कोलंबिया से किया ग्रेजुएशन
यह जूही और परिवार के लिए कोई नई बात नहीं है। अर्जुन की बहन जाह्नवी ने भी साल 2023 में कोलंबिया से ग्रेजुएशन किया था।
जूही अक्सर सोशल मीडिया पर अपने बच्चों की कामयाबी को शेयर करती हैं, जिससे पता चलता है कि उनके घर में पढ़ाई को बहुत अहमियत दी जाती है।