जूनियर एनटीआर के जन्मदिन पर प्रशंसकों को तोहफा, 'ड्रैगन' से सामने आई पहली खूंखार झलक
क्या है खबर?
साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर 20 मई को 43 साल के हो गए हैं। इस मौके पर उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ड्रैगन' से पहली झलक आई है, जिसे देखकर फैंस उत्साहित हो गए हैं। फिल्म का निर्देशन प्रशांत नील ने किया है, जो पहले यश के साथ 'KGF' जैसी सफल फ्रैंचाइजी दे चुके हैं। साढ़े 4 मिनट के वीडियो में एनटीआर का खूंखार अवतार दिखाई देता है, जो कहते हैं, 'खुदा की एक मेहर है मुझ पर...ट्रिगर दबाकर अफसोस नहीं करता...।'
कहानी
जानिए क्या है फिल्म 'ड्रैगन' की कहानी
कहानी देश में स्वतंत्रता के बाद, अंतरराष्ट्रीय अफीम और ड्रग्स व्यापार की खूनी जंग पर आधारित है। इसमें बताया गया है कि ब्रिटिश शासक भारत में सिर्फ मसालों के लिए नहीं, बल्कि अफीम के व्यापार के लिए रुके थे। एनटीआर को 'लूगर' नाम के खूंखार और बेरहम राक्षस के रूप में प्रस्तुत किया गया है। अनिल कपूर NCB चीफ बने हैं। रुक्मिणी वसंत, आशुतोष राणा भी इसका हिस्सा हैं। यह पैन-इंडिया फिल्म 11 जून, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए 'ड्रैगन' की पहली झलक
NTR - PRASHANTH NEEL: 'DRAGON' *HINDI* FIRST GLIMPSE IS FANTASTIC... The much-awaited first glimpse of #Dragon is finally out – and it comes across as a full-blown mass entertainer 👍👍👍... A larger-than-life big-screen experience for sure.
— taran adarsh (@taran_adarsh) May 19, 2026
One of the biggest collaborations in… pic.twitter.com/vzfk0aSZPK