जूनियर एनटीआर ने सर्जरी के बाद अपनी सेहत पर दिया अपडेट, बताया अब कैसी है तबीयत
क्या है खबर?
तेलुगु सुपरस्टार जूनियर एनटीआर अपने स्वास्थ्य को लेकर लगातार खबरों में हैं। 11 अगस्त को उनकी टीम ने एक बयान में बताया था कि अभिनेता को अपने कंधे की सर्जरी प्रक्रिया से गुजरना होगा और तब से फैंस उनकी सेहत पर अपडेट जानने के लिए परेशान थे। चूंकि सर्जरी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब एनटीआर ने भी फैंस को अपनी सेहत पर अपडेट दे दिया है। उन्होंने बताया कि उनकी सर्जरी सफल रही और वे ठीक अब हैं।
आश्वासन
एनटीआर ने फैंस को उनकी प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद दिया
एनटीआर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करते हुए स्वास्थ्य की जानकारी दी।
उन्होंने लिखा, 'आप सभी के प्यार और प्रार्थनाओं से मैं अभिभूत हूं। सर्जरी सफल रही और मैं अब ठीक हूं। KIMS के बेहतरीन डॉक्टरों की टीम का मैं तहे दिल से आभारी हूं। मेरे दोस्तों, परिवार और फैंस को; आपका समर्थन मुझे हर दिन ताकत देता है। जल्द ही मिलते हैं!'
उनके इस अपडेट पर फैंस ने राहत की सांस ली है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
I am overwhelmed by the outpouring of love and prayers from all of you. The surgery was successful and I’m doing well. My heartfelt gratitude to the amazing team of doctors at KIMS.
— Jr NTR (@tarak9999) August 12, 2026
To my friends, family, and fans; your support gives me strength every single day. See you soon!…
सर्जरी
अभिनेता को कंधे पर आई थी चोट
27 जुलाई को एनटीआर की टीम ने बताया था कि अभिनेता को कंधे में चोट लग गई है। डॉक्टरों की टीम ने गहन चिकित्सा जांच के बाद उन्हें स्वस्थ होने के लिए 6 से 8 हफ्ते तक आराम करने की सलाह दी है।
चोट लगने के बाद, 12 अगस्त को सिकंदराबाद के KIMS अस्पताल में अभिनेता के कंधे की सर्जरी हुई।
खबराें के अनुसार, होने पूरी तरह से ठीक होने में 2 से 3 महीने लग सकते हैं।