LOADING...
जूनियर एनटीआर की फिल्म रिलीज से उठा पर्दा, पोस्टर के साथ तारीख का खुलासा
जूनियर एनटीआर की फिल्म के लिए इंतजार बढ़ा

जूनियर एनटीआर की फिल्म रिलीज से उठा पर्दा, पोस्टर के साथ तारीख का खुलासा

Apr 21, 2026
11:47 am

क्या है खबर?

जूनियर एनटीआर को आखिरी बार फिल्म 'देवरा' में देखा गया था, जिसमें उनके साथ जाह्नवी कपूर नजर आई थीं। अब अभिनेता निर्देशक प्रशांत नील के साथ अगली फिल्म को लेकर चर्चा में हैं, जिसका शीर्षक तय होना बाकी है। लोगों का इंतजार खत्म करते हुए निर्माताओं ने फिल्म का पहला पोस्टर जारी कर दिया है, जिसमें एनटीआर की एक झलक देखने को मिली है। इसी के साथ फिल्म की रिलीज तारीख से भी पर्दा उठा दिया गया है।

रिलीज

जून, 2027 में तहलका मचाने आएंगे जूनियर एनटीआर

पोस्टर में अभिनेता को लंबी दाढ़ी वाले लुक में पेश किया गया है। उन्होंने काले कुर्ते के साथ जैकेट पहन रखी है। इसे जारी करते हुए लिखा, 'जब तूफान को अपना मकसद मिल जाता है...' 20 मई को पहली झलक आएगी, जबकि फिल्म 11 जून, 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मैत्री मूवी द्वारा निर्मित इस फिल्म में अनिल कपूर के बतौर खलनायक शामिल होने की चर्चा है। उनके अलावा, शाहिद कपूर भी शामिल हो सकते हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए फिल्म का पोस्टर

Advertisement