LOADING...
प्रशांत नील की फिल्म के लिए जीतोड़ मेहनत कर रहे जूनियर एनटीआर, मिला ये सबूत
जूनियर एनटीआर ने इंस्टाग्राम पर साझा की तस्वीर

प्रशांत नील की फिल्म के लिए जीतोड़ मेहनत कर रहे जूनियर एनटीआर, मिला ये सबूत

Apr 13, 2026
01:39 pm

क्या है खबर?

जूनियर एनटीआर अपनी अगली फिल्म को लेकर खूब चर्चाएं बटोर रहे हैं, जिसका अस्थायी शीर्षक 'ड्रैगन' है। इस फिल्म के निर्देशन की कमान प्रशांत नील ने संभाल रखी है जो 'सालार' और 'KGF फ्रैंचाइजी' जैसी फिल्मों को बनाने के लिए जाने जाते हैं। 'ड्रैगन' में एनटीआर की धमाकेदार वापसी को लेकर फैंस भी काफी उतावले हैं। इस बीच, अभिनेता ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दिखा दिया है कि वह फिल्म के लिए जीतोड़ मेहनत कर रहे हैं।

तस्वीर

जूनियर एनटीआर ने इंस्टाग्राम पर साझा की तस्वीर

एनटीआर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर जिम से एक तस्वीर साझा की है। इसके साथ में उन्होंने कैप्शन दिया, 'बनाया है, खरीदा नहीं है।' तस्वीर में अभिनेता का बैक लुक देखने को मिल रहा है। शर्टलेस होकर वह अपने बाइसेप्स दिखाते नजर आ रहे हैं। खबरों के मुताबिक, 'ड्रैगन' में एनटीआर के कई लुक शामिल हैं। ऐसे में उनकी हालिया पोस्ट को देखकर लोगों का अनुमान है कि अभिनेता अपने किरदारों को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

Advertisement

फिल्म

फिल्म में शाहिद कपूर के शामिल होने की चर्चा

एनटीआर की फिल्म का निर्माण मैत्री मूवी मेकर्स द्वारा किया जा रहा है। पहले खबर आई थी कि दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर इस फिल्म का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गए हैं। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म में विलेन के किरदार के लिए शाहिद कपूर के शामिल होने की चर्चा तेज हो गई है। बताया जाता है कि पहले इस किरदार के लिए मलयालम अभिनेता टोविनो थॉमस को चुना गया था, लेकिन किसी कारणवश वह परियोजना से बाहर हो गए हैं।

Advertisement