जूनियर एनटीआर की पौराणिक फिल्म का हुआ ऐलान, दमदार पोस्टर भी जारी
क्या है खबर?
सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की आगामी फिल्म 'ड्रैगन' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच, अभिनेता ने अपनी एक और धमाकेदार पौराणिक फिल्म का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। काफी समय से चर्चाएं थीं कि एनटीआर और निर्देशक त्रिविक्रम श्रीनिवास एक परियोजना के लिए साथ आ सकते हैं। आखिरकार निर्माताओं ने फिल्म से पहला पोस्टर जारी करते हुए इसकी घोषणा कर दी। शीर्षक अभी तय नहीं है, लेकिन फिल्म भगवान कार्तिकेय (मुरुगन) पर आधारित बताई जा रही है।
पोस्टर
बड़े स्तर पर होगा परियोजना का निर्माण
निर्माताओं ने फिल्म से पहला पोस्टर जारी किया है, जो भीषण युद्ध और आग की पलटों को दर्शाता है। उसके बीच में भगवान शिव का त्रिशूल खड़ा है। कैप्शन में लिखा है, 'शिव के पुत्र। पार्वती का गौरव। हमेशा रहने वाले सेनापति। एक बार फिर त्रिविक्रम के साथ।' परियोजना का निर्माण हारिका एंड हसीन क्रिएशन्स और एनटीआर आर्ट्स के बैनर तले किया जाएगा। फिलहाल निर्माताओं ने फिल्म की कहानी और कास्ट से जुड़ी अन्य जानकारी को अभी गुप्त रखा है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्टर
MAJOR ANNOUNCEMENT... NTR - TRIVIKRAM REUNITE FOR A MYTHOLOGICAL EPIC... #NTR and director #TrivikramSrinivas are joining forces once again for #NTRxTrivikram, a mythological spectacle.
— taran adarsh (@taran_adarsh) June 29, 2026
The film is jointly produced by S Radha Krishna [China Babu] under Haarika & Hassine… pic.twitter.com/VD9NjR7Z5c