जूनियर एनटीआर और प्रशांत नील की फिल्म पर लगा ब्रेक? निर्माताओं ने दिया ये अपडेट
क्या है खबर?
साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर को आखिरी बार फिल्म 'देवरा' (2024) में देखा गया था। इन दिनों अभिनेता अपनी अगली एक्शन फिल्म की तैयारी में जुटे हैं, जिसे 'KGF' निर्देशक प्रशांत नील बना रहे हैं। कुछ समय से चर्चा थी कि एनटीआर और नील के बीच लुक की असहमति के चलते फिल्म के शेड्यूल को रद्द कर दिया गया है। नतीजन, फिल्म की शूटिंग रुक गई। अब इन चर्चाओं पर फिल्म के निर्माता मैत्री मूवी मेकर्स ने चुप्पी तोड़ी है।
खंडन
मैत्री मूवी मेकर्स ने अफवाहों का खंडन किया
फिल्म का निर्माण कर रहे मैत्री मूवी मेकर्स ने अफवाहों का खंडन किया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट में लिखा, 'फिल्म के लुक या शेड्यूल रद्द होने की अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है। फिल्म तय योजना के हिसाब से आगे बढ़ रही है, सिर्फ कुछ समय के लिए तैयारी में अंतराल है। हम सभी से अनुरोध करते हैं कि वे अपुष्ट जानकारी पर विश्वास न करें और न ही उसे फैलाएं। आधिकारिक अपडेट हमेशा हमारी तरफ से ही आएंगे।'
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
There is absolutely no truth to the rumours circulating about the look or any schedule cancellation. The film is progressing as planned, with only a routine preparation gap. We request everyone not to believe or spread unverified information. Official updates will always come…
— Mythri Movie Makers (@MythriOfficial) April 8, 2026
असंतुष्टि
इस असंतुष्टि की वजह से रोकनी पड़ी फिल्म की शूटिंग
गल्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग इसी महीने शुरू होनी थी, लेकिन इसे रोक दिया गया। बताया जाता है कि फिल्म में एनटीआर के कई लुक शामिल हैं। एक नए शेड्यूल के लिए उनका लुक शूट किया जाना था, लेकिन अभिनेता और निर्देशक दोनों लुक से असंतुष्ट थे। इस कारण शूटिंग रोक दी गई। खबरों की मानें, तो फिल्म का शीर्षक 'ड्रैगन' रखे जाने की संभावना है। अनिल कपूर इसमें खलनायक की भूमिका के साथ शामिल हाेंगे।