LOADING...
जूनियर एनटीआर की 'ड्रैगन' में शामिल हुए अनिल कपूर, इस किरदार में मचाएंगे तहलका
फिल्म 'ड्रैगन' में शामिल हुए अनिल कपूर

जूनियर एनटीआर की 'ड्रैगन' में शामिल हुए अनिल कपूर, इस किरदार में मचाएंगे तहलका

Mar 18, 2026
10:11 am

क्या है खबर?

साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर को आखिरी बार फिल्म 'देवरा' (2024) में देखा गया था। काफी वक्त से वह अपनी आगामी फिल्म 'ड्रैगन' से लोगाें का ध्यान खींच रहे हैं जिसका निर्देशन प्रशांत नील कर रहे हैं। 'KGF' और 'सालार' जैसी फ्रैंचाइजी बना चुके प्रशांत की इस पैन इंडिया फिल्म से लोगाें की काफी उम्मीदें हैं। इस बीच, 'ड्रैगन' से जुड़ा दिलचस्प अपडेट आया है जिसके मुताबिक अनिल कपूर इस फिल्म का हिस्सा बन गए हैं।

किरदार

खलनायक बनकर फिल्म में तहलका मचाएंगे अनिल कपूर

मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक, एनटीआर की फिल्म 'ड्रैगन' में दिग्गज अभिनेता अनिल के शामिल होने से इस परियोजना का दायरा और ज्यादा बढ़ गया है। फिल्म में अभिनेता एक खलनायक के किरदार में नजर आ सकते हैं। उनकी भूमिका काफी महत्पवूर्ण होगी। खबर यह भी है कि फिल्म की भव्यता को देखते हुए इसकी रिलीज तारीख 2026 के आखिर तक स्थगित हो सकती है। दरअसल, पहले 'ड्रैगन' को जून, 2026 में रिलीज करने की योजना थी।

वापसी

प्रशांत नील के साथ नजर आए अनिल कपूर

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर भी सामने आई है जिसमें अनिल को निर्देशक प्रशांत के साथ देखा गया। मिड-डे ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि अभिनेता-निर्देशक की जोड़ी को मुंबई में देखा गया, जहां वह कथित तौर पर चर्चा और तैयारियों के लिए मिले थे। बता दें, 'ड्रैगन' से जुड़ने के बाद, अनिल की यह 46 साल बाद तेलुगु सिनेमा में वापसी है। अभिनेता की आखिरी (और पहली) तेलुगु फिल्म 'वंश वृक्षम्' (1980) थी।

Advertisement