जोजू जॉर्ज की 'वरवु' रिलीज से ठीक 1 दिन पहले टली, निर्माताओं ने बताई फिल्म टालने की वजह
जुजू जॉर्ज की एक्शन ड्रामा फिल्म 'वरवु' की रिलीज एक बार फिर टल गई है। इस बार तो रिलीज से ठीक एक दिन पहले यह फैसला लिया गया। ये फिल्म पहले 1 मई को रिलीज होने वाली थी, जिसे तब भी आगे बढ़ा दिया गया था। अब निर्माताओं ने फिर से फिल्म टलने का ऐलान किया है, लेकिन इसकी नई रिलीज तारीख अभी नहीं बताई है। टीम का कहना है कि ये फैसला दर्शकों को बेहतरीन सिनेमाई अनुभव देने के लिए किया गया है।
बागान मालिक पोलचन की कहानी पर आधारित है 'वरवु'
शाजी कैलाश के निर्देशन और एके साजन की लेखन में बनी 'वरवु' की कहानी पोलचन नाम के एक धनी बागान मालिक के इर्द-गिर्द घूमती है। ये मालिक अपने पुराने हिसाब चुकता करने के लिए घर की पहाड़ियों पर लौटता है। फिल्म में जोजू जॉर्ज मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। उनके साथ वाणी विश्वनाथ, मुरली गोपी, अर्जुन अशोकन और सानिया अय्यप्पन भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे। फिल्म का निर्माण ओल्गा प्रोडक्शंस के बैनर तले नयसी रीजी ने किया है।