NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'बीटल्स बैंड' के रॉकस्टार जॉन लेनन का 50 साल पुराना ये बेशकीमती गिटार होगा नीलाम
    अगली खबर
    'बीटल्स बैंड' के रॉकस्टार जॉन लेनन का 50 साल पुराना ये बेशकीमती गिटार होगा नीलाम
    जॉन लेनन का 50 साल पहले खोया गिटार होगा नीलाम

    'बीटल्स बैंड' के रॉकस्टार जॉन लेनन का 50 साल पुराना ये बेशकीमती गिटार होगा नीलाम

    लेखन नेहा शर्मा
    Apr 24, 2024
    12:47 pm

    क्या है खबर?

    जॉन लेनन किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने दुनियाभर में न सिर्फ एक रॉकस्टार के रूप में अपनी पहचान बनाई, बल्कि सामाजिक कार्यकर्ता, लेखक और एक विचारक के तौर पर भी उन्होंने खुद को स्थापित किया।

    आज भले ही जॉन इस दुनिया में न हों, लेकिन मनोरंजन जगत में वह अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में आते रहते हैं।

    अब खबर है कि उनके 50 साल पहले खो चुके एक गिटार की जल्द ही नीलामी होगी।

    रिपोर्ट

    मई में होगी नीलामी

    कलाकार जिस सामान का इस्तेमाल करते हैं, वो उनके प्रशंसकों के लिए बेशकीमती होते हैं। कई बार ये करोड़ों में बिकते हैं। किसी कलाकार द्वारा इस्तेमाल किया गया सामान कितना कीमती हो सकता है, इसकी बानगी एक बार फिर देखने को मिली।

    मशहूर बैंड बीटल्स में जॉन लेनन ने जो गिटार बजाया, मई में उसकी नीलामी होने वाली है। खास बात है कि हाल ही में 50 साल बाद यह ब्रिटेन में एक घर की अटारी में पाया गया था।

    प्रयोग

    जॉन ने अपने इस एल्बम में बजाया था ये गिटार

    बीटल्स के 1965 में आए एल्बम 'हेल्प' में जॉन ने यह गिटार बजाया था। इसकी अनुमानित कीमत 6 से 8 लाख डॉलर (करीब 6.6 करोड़ रुपये) बताई जा रही है।

    ब्रिटिश संगीतकार गॉर्डन वालर के जरिए इस गिटार की जानकारी मिली। गॉर्डन को यह जॉन से उपहार में मिला था। फिर गॉर्डन ने ब्रिटेन में इसे अपने रोड मैनेजर को तोहफे में दिया, जो तब से उन्हीं के पास था। हालांकि, जॉन को लगा था कि ये खो चुका है।

    नीलामी

    पहले भी हो चुकी है बीटल्स के गिटार की नीलामी

    2015 में बीटल्स बैंड के एक गिटार को करीब 25 लाख डॉलर में बेचा गया था। नीलामी में इस गिटार की कीमत ने इसे सबसे महंगा गिटार बना दिया था।

    यह गिटार 50 साल से अधिक समय से गायब था। दिसंबर 1963 में बीटल्स से फिंसबरी पार्क क्रिश्चियन शो के दौरान जॉन का यह गिटार खो गया था।

    नीलामी घर जुलियन के मुताबिक, 1962 J-160E गिब्सन अकूस्टिक ब्रांड का यह गिटार दशकों से जॉन मैककाऊ नामक शख्स के पास था।

    बैंड

    जॉन ने अपने 3 दोस्तों के साथ शुरू किया था 'बीटल्स बैंड'

    दुनियाभर में अपने बेहतरीन संगीत से बैंड को नई पहचान देने वाला मशहूर बैंड बीटल्स को 11 फरवरी, 1960 में बनाया गया था।

    इसे इंग्लैंड के लिवरपूल में रहने वाले 4 दोस्तों जॉन, पॉल मेकार्टनी, जॉर्ज हैरिसन और रिंगो स्टार मिलकर बनाया था।

    इस बैंड ने उस समय इतिहास रचकर काफी सुर्खियां बटोरी थीं] जब जॉन, पॉल, जॉर्ज और रिंगो ने मिलकर 1 ही दिन में इस एल्बम के 11 गानों को रिकॉर्ड किया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हॉलीवुड समाचार
    हॉलीवुड के सितारे
    संगीत इंडस्ट्री

    ताज़ा खबरें

    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स
    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी
    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स

    हॉलीवुड समाचार

    कौन थीं घर पर मृत मिली एडल्ट स्टार थैना फील्ड्स? इंडस्ट्री पर लगाए थे गंभीर आरोप मनोरंजन
    अमेरिकी अभिनेता ऐलेक मसर का 50 वर्ष की उम्र में निधन, मंगेतर ने दी जानकारी सेलिब्रिटी की मौत
    क्रिटिक चॉइस अवॉर्ड्स 2024 में 'ओपेनहाइमर' की बड़ी जीत, 'बेस्ट पिक्चर' समेत जीते कई पुरस्कार फिल्म पुरस्कार
    एमी अवॉर्ड्स 2024: 'सक्सेशन', 'द बीयर' और 'बीफ' का बोलबाला, जानिए और कौन बना विजेता एमी अवार्ड्स

    हॉलीवुड के सितारे

    फिल्म 'रोमियो-जूलियट' पर विवाद, 55 साल बाद कलाकारों ने निर्माताओं पर लगाया यौन शोषण का आरोप हॉलीवुड समाचार
    टेलर स्विफ्ट की बिल्ली दुनिया की तीसरी सबसे अमीर पालतू जानवर, 800 करोड़ रुपये संपत्ति टेलर स्विफ्ट
    साल 2023 में मिलेगा मनोरंजन का भरपूर डोज, रिलीज होने वाली हैं कई हॉलीवुड फिल्में हॉलीवुड फिल्में
    काइली जेनर और ट्रैविस स्कॉट फिर एक-दूसरे से हुए अलग- रिपोर्ट काइली जेनर

    संगीत इंडस्ट्री

    #NewsBytesExplainer: भारत में कैसे हुई रैप की शुरुआत, कौन है पहला भारतीय रैपर? #NewsBytesExplainer
    कौन थे दिग्गज तेलुगु कंपोजर राज, जिन्होंने कोटि संग 300 से अधिक फिल्मों में दिया संगीत? दक्षिण भारतीय सिनेमा
    पुण्यतिथि विशेष: 'बीते लम्हें' से 'आवारापन बंजारापन' तक, यादों में समा गए केके के ये गाने बॉलीवुड समाचार
    कौन हैं रियार साब, जिनके गाने 'ऑब्सेस्ड' पर जमकर थिरके विक्की कौशल? विक्की कौशल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025