LOADING...
जॉन अब्राहम ने कश्मीरा परदेसी पर खेला दांव, साउथ के बाद बॉलीवुड में लगाएंगी बड़ी छलांग 
जॉन अब्राहम देंगे कश्मीरा परदेसी को बॉलीवुड में बड़ा ब्रेक

जॉन अब्राहम ने कश्मीरा परदेसी पर खेला दांव, साउथ के बाद बॉलीवुड में लगाएंगी बड़ी छलांग 

May 07, 2026
05:57 pm

क्या है खबर?

अभिनेता और निर्माता जॉन अब्राहम अपने प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले एक और दिलचस्प प्रोजेक्ट लाने की तैयारी में हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक, जॉन ने अपनी आने वाली फिल्म के लिए प्रतिभाशाली अभिनेत्री कश्मीरा परदेसी को साइन किया है। दक्षिण भारतीय सिनेमा में अपनी पहचान बनाने वाली कश्मीरा अब जॉन के विजन के साथ बड़े पर्दे पर एक अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी। इस नए सहयोग ने प्रशंसकों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है।

कुमक

जॉन के प्रोडक्शन हाउस से जुड़ीं कश्मीरा परदेसी

वैराइटी इंडिया के मुताबिक, हाल ही में बॉक्सिंग-क्राइम ड्रामा फिल्म 'ग्लोरी' में नजर आईं कश्मीरा अब बॉलीवुड में बड़ा धमाका करेंगी। वो जॉन के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनने वाली हिंदी फिल्म में अभिनय करती दिखेंगी। कश्मीरा चर्चित वेब सीरीज 'द फ्रीलांसर' में भी दिखी थीं, जिसमें उन्होंने मोहित रैना और अनुपम खेर जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया था। अब जॉन के साथ उनका जुड़ना उनके बॉलीवुड करियर के लिए एक बड़ा मोड़ माना जा रहा है।

रिपोर्ट

जॉन अब्राहम या हर्षवर्धन राणे, किसके साथ जमेगी जोड़ी?

जानकारी के अनुसार, जॉन ने अपने प्रोडक्शन बैनर JA एंटरटेनमेंट के तहत बनने वाली अगली फिल्म के लिए कश्मीरा को साइन किया है। वर्तमान में जॉन के प्रोडक्शन हाउस के पास केवल एक ही फिल्म है, और वो है 'फोर्स 3'। हालांकि, अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि कश्मीरा फिल्म में जॉन के अपोजिट नजर आएंगी या फिर हर्षवर्धन राणे के साथ, जिन्हें आखिरी बार फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' में देखा गया था।

Advertisement

हिंदी फिल्म

अक्षय कुमार की 'मिशन मंगल' में भी दिखी थीं कश्मीरा

कश्मीरा हाल ही में फिल्म 'ग्लोरी' में 'भारती' की भूमिका में दिखी थीं, जहां उनके साथ पुलकित सम्राट और दिव्येंदु नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने बिहार से खरीदी गई एक ऐसी दुल्हन का किरदार निभाया था, जिसे हरियाणा लाया जाता है, जहां लिंगानुपात कम होने के कारण ऐसी प्रथाएं देखी जाती हैं। जॉन की ये फिल्म हिंदी सिनेमा में कश्मीरा का पहला कदम नहीं है। इससे पहले वो अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म 'मिशन मंगल' में दिख चुकी हैं।

Advertisement

योजना

तमिल-तेलुगू फिल्मों के बाद अब हिंदी सिनेमा में धाक जमाएंगी कश्मीरा

कश्मीरा ने पिछले कुछ वर्षों में साउथ की तीनों बड़ी भाषाओं तमिल, तेलुगू और कन्नड़ में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। अब कश्मीरा बॉलीवुड में अपने पांव पसारने की तैयारी में हैं। जॉन न केवल सुपरस्टार हैं, बल्कि उनके बैनर तले 'विक्की डोनर', 'मद्रास कैफे' और 'बाटला हाउस' जैसी शानदार फिल्में बन चुकी हैं। जॉन के साथ जुड़ने से कश्मीरा को न केवल पैन-इंडिया पहचान मिलेगी, बल्कि हिंदी फिल्म जगत के बड़े निर्देशकों की नजरों में भी वो आ जाएंगी।

Advertisement