अभिनेत्री जिया शंकर ने मंगेतर से अलगाव की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, कही यह बात
जिया शंकर ने सभी को बताया कि वो और उनके मंगेतर करण धनक अभी भी साथ हैं। दरअसल, ऑनलाइन उनके रिश्ते को लेकर तरह-तरह की अफवाहें फैल रही थीं।
इन अफवाहों पर विराम लगाने के लिए उन्होंने सोमवार को अपनी बीच की कुछ तस्वीरें साझा कीं।
साथ ही, उन्होंने अपने फैंस से गुजारिश की कि वह उनके रिश्ते को लेकर कोई भी गलतफहमी न पालें।
जिया ने लोगों से की यह खास अपील
जिया ने माना कि उनके रिश्ते में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। उन्होंने कहा, "हम दोनों के बीच कुछ बातों पर सहमति नहीं बनती और हम एक-दूसरे के लिए बेहतर बनना सीख रहे हैं। हम परफेक्ट नहीं हैं। हम तो बस इंसान हैं जिन्हें प्यार हुआ और जिन्होंने एक-दूसरे को चुना। हम अच्छे दोस्त हैं, और आखिर में बस यही उम्मीद करते हैं कि हम इस रिश्ते को निभा पाएं और साथ मिलकर इस जीवन में आगे बढ़ें।"
उन्होंने यह भी बताया कि अब वो ऑनलाइन कुछ भी साझा करते समय ज्यादा सावधान रहेंगी।
साथ ही, उन्होंने उम्मीद जताई कि लोग उनकी निजी जिंदगी के बारे में बात करते समय थोड़ी और नर्मी दिखाएंगे।