नवाजुद्दीन सिद्दीकी की सीरीज 'डॉ हसन' का टीजर जारी, इस अमेरिकी शो का है रूपांतरण
क्या है खबर?
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की आगामी सीरीज 'डॉ हसन' का टीजर जारी कर दिया गया है। इसमें वह डॉ इमरान हसन का मुख्य किरदार निभा रहे हैं जो असंभव और रहस्यमयी बीमारियों का पता लगाने में माहिर है, लेकिन स्वभाव से बेहद अड़ियल, सनकी और चिड़चिड़ा है। सीरीज में उनके साथ दीया मिर्जा 'डॉ पलक जैन' के किरदार में नजर आएंगी। 'डॉ हसन' असल में मशहूर अमेरिकी मेडिकल ड्रामा 'हाउस' का हिंदी रूपांतरण है, जिसका निर्माण बनिजय एशिया द्वारा किया गया है।
रिलीज
इस प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी नवाजुद्दीन की सीरीज
टीजर की शुरुआत नवाजुद्दीन के डायलॉग से होती है, 'कभी-कभी लोगों को लगता है कि डॉ भगवान का रूप होते हैं।' इसके बाद उनके बेहद दिलचस्प, रहस्यमयी और तीखे व्यंग्य देखने को मिलते हैं।
अभिनेता एक ऐसे किरदार में दिखते हैं जो नियमों को तोड़ने से नहीं हिचकिचाता। उसकी खासियत पेचीदा और जानलेवा बीमारियों को एक जासूस की तरह सुलझाने जैसी है।
सीरीज का निर्देशन रोहन सिप्पी ने किया है और इसका प्रीमियर जियोहॉटस्टार पर 11 दिसंबर, 2026 को होगा।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए टीजर
Miliye medical duniya ke sabse no-filter character se - Dr. Hassan. Brilliant hain par brutal hain 🩺
— JioHotstar (@JioHotstar) November 18, 2026
Hotstar Specials: Dr. Hassan, streaming from 11th December, only on JioHotstar.#DrHassanOnJioHotstar#NawazuddinSiddiqui #DiaMirza #BanijayAsia #NBCUniversalFormats… pic.twitter.com/3aaFjJwq01