'पिच टू गेट रिच' के दूसरे सीजन का ऐलान, इस बार दांव पर लगे 100 करोड़
क्या है खबर?
अक्षय कुमार और करण जौहर का फैशन रियलिटी शो 'पिच टू गेट रिच' दूसरे सीजन के साथ लौट रहा है। निर्माताओं ने शो की स्ट्रीमिंग तारीख और इसका आधिकारिक ट्रेलर जारी कर दिया है जो बड़े आइडिया, कड़े मुकाबले और डबल ड्रामे का वादा करता है। दिलचस्प बात यह है कि इस बार निवेश राशि को 150 प्रतिशत बढ़ाकर 100 करोड़ रुपये किया गया है। वहीं, पैनल में मलाइका अरोड़ा, अश्नीर ग्रोवर और दिग्गज अभिनेत्री जीनत अमान भी शामिल हैं।
रिलीज
कब और कहां शुरू होगा 'पिच टू गेट रिच 2'?
'पिच टू गेट रिच 2' का ट्रेलर फैशन, ग्लैमर और बिजनेस के साथ-साथ खूब सारे ड्रामे की झलक दिखाता है।
इसमें दिखाया गया है कि देशभर से आए 50,000 से ज्यादा फैशन स्टार्टअप्स में से शीर्ष 20 फाइनलिस्ट को चुना गया है, जो 100 करोड़ के फंड के लिए एक-दूसरे से मुकाबला करेंगे।
इसमें मसाबा गुप्ता, अनाइता श्रॉफ अदजानिया, श्रीलीला, उर्फी जावेद और शालिनी पासी की झलक भी दिखती है।
शो का प्रीमियर 4 दिसंबर, 2026 को जियोहॉटस्टार पर होगा।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए ट्रेलर
The founders are back, the ideas are bigger and the competition is fiercer! ₹100 crore ke saath, iss baar drama bhi hoga double!
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) November 20, 2026
Pitch To Get Rich Season 2, streaming from 4th December, only on JioHotstar.@akshaykumar @Ashneer_Grover @MasabaG @DinoMorea9 @sudhirchaudhary… pic.twitter.com/G33fvYa5Zg