Loading...
'माइकल' की OTT रिलीज तारीख का ऐलान, जानिए कब-कहां होगा प्रीमियर
'माइकल' की OTT रिलीज तारीख आई

'माइकल' की OTT रिलीज तारीख का ऐलान, जानिए कब-कहां होगा प्रीमियर

Jul 28, 2026
01:32 pm

क्या है खबर?

'किंग ऑफ पॉप' के नाम से मशहूर माइकल जैक्सन अपने फैंस के घरों में दस्तक देंगे। उनकी जिंदगी पर आधारित फिल्म 'माइकल' अपने डिजिटल प्रीमियर के लिए बिल्कुल तैयार है। एंटोइन फूक्वा द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने 24 अप्रैल, 2026 को दुनियाभर में रिलीज होकर इतिहास रच दिया था और बॉक्स ऑफिस पर करीब 8,300 करोड़ रुपये से ज्यादा कारोबार किया। फिल्म में उनका किरदार सगे भतीजे जाफर जैक्सन ने निभाया है, जिन्हें अपने अभिनय के लिए खूब प्रशंसा मिली।

स्ट्रीमिंग

इस OTT प्लेटफॉर्म पर आएगी फिल्म 

'माइकल' का वैश्विक प्रीमियर जियोहॉटस्टार के पिकॉक हब पर हिंदी और अंग्रेजी भाषा में होगा।

प्लेटफाॅर्म ने ऐलान करते हुए लिखा, 'उन्होंने मूनवॉक को एक स्थायी शान बना दिया। माइकल जैक्सन का जन्मदिन मनाइए, 'माइकल' के साथ, 29 अगस्त को जियोहॉटस्टार के Peacock Hub पर प्रीमियर हो रहा है।'

बेशक पॉप गायक के जन्मदिन पर उनकी निजी जिंदगी को देखना उनके फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं होगा।

फैंस भी फिल्म की रिलीज को लेकर बेहद उत्सुक हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

ADVERTISEMENT