'धुरंधर 2' का इंतजार खत्म, नेटफ्लिक्स के बाद जियो हॉटस्टार पर इस दिन आएगी फिल्म
क्या है खबर?
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' ने सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया था। अब ये डिजिटल प्लेटफॉर्म पर धमाका करने के लिए तैयार है। यूं तो फिल्म का अनकट संस्करण नेटफ्लिक्स पर आ गया है, जो सिर्फ अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के लिए है। ज्यादा इंतजार न कराते हुए जियो हॉटस्टार ने भी इसकी OTT रिलीज तारीख का ऐलान कर दिया है। दिलचस्प बात है कि फिल्म अभी से प्लेटफॉर्म की 'शीघ्र रिलीज' वाली कैटेगरी में शामिल हो गई है।
रिलीज
जून, 2026 में OTT पर दस्तक देगी 'धुरंधर 2'
जियो हॉटस्टार ने एक्स पर लिखा, 'आंधी बनके जो आ रहा है उसे धुरंधर कहते हैं। 'धुरंधर द रिवेंज', रॉ और अनदेखा। भव्य डिजिटल प्रीमियर 4 जून को शाम 7 बजे, 5 जून से सिर्फ जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग शुरू होगी।' मतलब भारतीय दर्शक 5 जून से फिल्म का घर बैठकर लुत्फ उठा सकेंगे। खबरों के मुताबिक, डिजिटल अधिकार का ये सौदा 150 करोड़ रुपये में हुआ है। फिल्म में संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल भी हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
Aandhi banke jo aa raha hai usse DHURANDHAR kehte hain.🔥
— JioHotstar (@JioHotstar) May 15, 2026
Watch Dhurandhar The Revenge, Raw & Undekha. Grand Digital Premiere on June 4th at 7 PM, starts streaming from June 5th only on JioHotstar.#Dhurandhar2OnJioHotstar #DhurandharTheRevenge #RawAndUndekha@RanveerOfficial… pic.twitter.com/w73rLgM06F