Loading...
जेनिफर विंगेट ने विलियम इश्माएल से गुपचुप रचा ली शादी? दुल्हन के लिबास में वीडियो वायरल
जेनिफर विंगेट ने गुपचुप कर ली शादी, वीडियो वायरल

जेनिफर विंगेट ने विलियम इश्माएल से गुपचुप रचा ली शादी? दुल्हन के लिबास में वीडियो वायरल

Jul 18, 2026
03:00 pm

क्या है खबर?

ब्रिटेन में टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्री जेनिफर विंगेट और विलियम इश्माएल की गुपचुप शादी की खबरें सोशल मीडिया पर तूल पकड़ रही हैं। इंटरनेट पर जेनिफर के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसके बाद से उनकी शादी की अटकलें और तेज हो गई हैं। हालांकि, उनकी तरफ से इस पर कोई बयान सामने नहीं आया है, लेकिन दुल्हन के लिबास में जेनिफर की इन झलकियों ने फैंस के बीच उत्सुकता को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है।

वायरल वीडियो

वीडियो सामने आने के बाद शादी की खबरों ने पकड़ा तूल

जेनिफर इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेनिफर ने 16 जुलाई को ब्रिटेन में अपने साथी विलियम के साथ गुपचुप शादी रचा ली है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे उनके वीडियो ने इन चर्चाओं को और बढ़ा दिया है। एक क्लिप में जेनिफर एक खूबसूरत सफेद रंग की शादी की पोशाक का ट्रायल करती हुई नजर आ रही हैं, जिसे मशहूर ब्रांड 'कार्लियो फैशन' ने तैयार किया है।

खुशी

सफेद गाउन पहनकर खुशी से झूम उठीं जेनिफर

वीडियो में शादी की पोशाक को तैयार करने के अलग-अलग पड़ाव दिखाए गए हैं, जैसे कपड़े का चुनाव करना और फिटिंग का ट्रायल लेना।

एक क्लिप में जेनिफर ड्रेस की डिजाइनिंग को बहुत ध्यान से देख रही हैं, जबकि डिजाइनर उन्हें उसकी कारीगरी के बारे में समझा रहे हैं, वहीं दूसरे वीडियो में वो उस ड्रेस को पहने हुए नजर आ रही हैं।

वीडियो में जेनिफर अपनी तैयार वेडिंग ड्रेस को देखकर काफी खुश और उत्साहित दिख रही हैं।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

ADVERTISEMENT

चर्चा

सिंगापुर के कारोबारी विलियम इस्माइल की दुल्हन बनीं जेनिफर?

टेली टॉक इंडिया के मुताबिक, जेनिफर ने सिंगापुर के बिजनेसमैन विलियम इश्माएल संग एक निजी समारोह में शादी कर ली है, जिसमें सिर्फ करीबी दोस्त और परिवारवाले शामिल हुए थे।

कहा जा रहा है कि ये शादी 16 जुलाई को ब्रिटेन में हुई है। हालांकि, जेनिफर या विलियम में से किसी ने भी अभी तक इस शादी को सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया है और ना ही उनकी तरफ से उनकी शादी की कोई आधिकारिक तस्वीर सामने आई है।

ADVERTISEMENT