Loading...
जेनिफर विंगेट दूसरी बार बनेंगी दुल्हन, विदेशी व्यवसायी के साथ कल करेंगी शादी?
जेनिफर विंगेट निजी समारोह में करेंगी शादी

जेनिफर विंगेट दूसरी बार बनेंगी दुल्हन, विदेशी व्यवसायी के साथ कल करेंगी शादी?

Jul 15, 2026
11:41 am

क्या है खबर?

टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्री जेनिफर विंगेट अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। बताया जा रहा है कि वह सिंगापुर के एक व्यवसायी इश्माएल विलियम के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। इस साल की शुरुआत में ऐसी खबरें आई थीं कि दोनों एक-दूसरे को पिछले कुछ समय से डेट कर रहे हैं। इश्माएल ने अभिनेत्री को शादी का प्रस्ताव दिया था, जिसे जेनिफर ने तुरंत खुशी-खुशी स्वीकार लिया।

योजना

निजी समारोह में शादी करेंगे जेनिफर और इश्माएल

इंडिया फोरम्स के मुताबिक, यह जोड़ा यूनाइटेड किंगडम (UK) में एक निजी समारोह के दौरान शादी करने की योजना बना रहा है। इस खबर ने उनके फैंस को चौंका दिया।

TOI के अनुसार, जेनिफर गुरुवार (16 जुलाई) को ब्रिटेन में इश्माएल के साथ एक निजी शादी समारोह में शादी करने वाली हैं, जिसमें सिर्फ दोनों परिवारों के सदस्य और करीबी रिश्तेदार ही शामिल होंगे।

हालांकि, शादी की इन खबरों पर अभिनेत्री या उनकी टीम ने कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की।

तलाक

करण सिंह ग्रोवर के साथ हुई थी जेनिफर की शादी

जेनिफर की पहली शादी 2012 में अभिनेता करण सिंह ग्रोवर के साथ हुई थी।

हालांकि, ये रिश्ता लंबा नहीं चला और 2014 में उनके रास्ते हमेशा के लिए एक-दूसरे से अलग हो गए।

फिलहाल, करण अभिनेत्री बिपाशा बसु के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी का आनंद ले रहे हैं। दोनों की एक बेटी 'देवी' भी है।

वहीं, जेनिफर अपनी निजी जिंदगी को काफी निजी रखना पसंद करती हैं, लेकिन उनकी शादी की खबरों ने फैंस के बीच हलचल मचा दी है।

ADVERTISEMENT