जेना ओर्टेगा और ताइका वेटिटी का AI जादू, 'क्लारा एंड द सन' का ट्रेलर देख उड़ जाएंगे होश
ताइका वेटिटी की फिल्म 'क्लारा एंड द सन' का पहला ट्रेलर जारी कर दिया गया है। इसमें हमें जेना ओर्टेगा रोबोट क्लारा के किरदार में देखने को मिल रही हैं।
यह फिल्म एक ऐसे भविष्य की कहानी बताती है, जहां इंसान AI दोस्त खरीदते हैं। कहानी की शुरुआत क्लारा और जोसी (मिया थारिया) की मुलाकात से होती है।
जोसी क्लारा को अपने घर ले जाने के लिए बेताब है, लेकिन उसकी मां (एमी एडम्स) इसके लिए पूरी तरह तैयार नहीं है।
स्टीव बुसेमी भी 'क्लारा एंड द सन' से जुड़े
क्लारा एक पुराना रोबोट है, जिसकी जिज्ञासा बच्चों जैसी है। वह अपना एक परिवार खोजना चाहती है। नताशा ल्योन फिल्म में एक दुकानदार के किरदार में हैं, जो हमेशा क्लारा की खुशियों की दुआ करती दिखेंगी।
इस नॉवेल को पढ़ चुके लोग फिल्म के भावनात्मक पहलू को लेकर अभी से काफी उत्साहित हैं। ताइका वेटिटी ने दहवी वॉलर के साथ मिलकर फिल्म का स्क्रीनप्ले लिखा है।
अब स्टीव बुसेमी भी इस फिल्म की कास्ट में शामिल हो गए हैं। यह फिल्म 23 अक्टूबर, 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।