'जीवन भीमा योजना' का ट्रेलर रिलीज, अरशद वारसी का दोहरा किरदार है बेहद मजेदार
क्या है खबर?
अरशद वारसी को इस साल 'धमाल 4' और 'प्रीतम एंड पेड्रो' जैसी फिल्म-सीरीज में देखा गया। अब उनकी अगली क्राइम कॉमेडी-थ्रिलर फिल्म 'जीवन भीमा योजना' दुनियाभर के दर्शकों का मनोरंजन करेगी। स्टारबीम वेंचर्स लिमिटेड द्वारा निर्मित और अभिषेक डोगरा द्वारा निर्देशित इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है। साथ ही इसकी नई रिलीज तारीख पर मुहर लगाई गई है। यह पहला मौका है, जब अरशद को फिल्म में दोहरे किरदार 'जीवन' और 'भीमा' के रूप में देखा जाएगा।
रिलीज
सितंबर में सिनेमाघरों का रुख करेगी फिल्म
'जीवन भीमा योजना' का ट्रेलर क्राइम, डार्क कॉमेडी, इंश्योरेंस फ्रॉड और गलतफहमी को दिखाता है। कहानी कर्ज में डूबे जीवन (अरशद) और उसकी पत्नी योजना (संजीदा शेख) के इर्द-गिर्द बुनी गई है।
ट्विस्ट तब आता है, जब जीवन अपने हमशक्ल भीमा से मिलता है और यहीं से कहानी नया रुख लेती है। इसमें विजय राज एक रहस्यमयी और दबंग किरदार में हैं।
फिल्म पहले 28 अगस्त को रिलीज होनी थी, लेकिन अब 4 सितंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में आएगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए ट्रेलर
ARSHAD WARSI'S FIRST-EVER DOUBLE ROLE – CRIME-COMEDY THRILLER 'JEEVAN BHEEMA YOJANA' TRAILER OUT NOW – 4 SEPT 2026 RELEASE... #ArshadWarsi takes on a double role for the very first time, portraying Jeevan and Bheema in the upcoming crime-comedy thriller #JeevanBheemaYojana.
— taran adarsh (@taran_adarsh) August 26, 2026
The… pic.twitter.com/ootjXe8kfl