Loading...
अरशद वारसी की 'जीवन भीमा योजना' के लिए करना होगा इंतजार, बदल गई रिलीज तारीख
अरशद वारसी पहली बार निभाएंगे दोहरा किरदार

अरशद वारसी की 'जीवन भीमा योजना' के लिए करना होगा इंतजार, बदल गई रिलीज तारीख

Aug 24, 2026
04:44 pm

क्या है खबर?

अरशद वारसी ने अपने फिल्मी करियर में एक्शन, कॉमेडी और थ्रिल समेत कई किरदार निभाए हैं। अपनी अगली फिल्म 'जीवन भीमा योजना' में उन्हें पहली बार दोहरी भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा, जिसका ऐलान इसी साल जून में हुआ था। अभिषेक डोगरा द्वारा निर्देशित यह फिल्म पहले 28 अगस्त को रिलीज होनी थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। फिल्म की रिलीज तारीख को आगे बढ़ाया गया है, जिससे इसे देखने का दर्शकों का इंतजार भी बढ़ गया है।

कारण

सेंसर प्रमाणपत्र न मिलने के कारण फंसा पेंच

वैरायटी इंडिया के मुताबिक, 'जीवन भीमा योजना' को 28 अगस्त को रिलीज किया जाना था, लेकिन यह तैयार नहीं हो सकी। इस कारण फिल्म को सेंसर बोर्ड से तय समय पर प्रमाणपत्र नहीं मिल सका।

हालांकि, अब सर्टिफिकेशन और रिलीज से जुड़ी अन्य औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं।

निर्माताओं ने फिल्म के नए पोस्टर के साथ इसकी नई रिलीज तारीख बताई है, जो 4 सितंबर, 2026 है। यह भारत के साथ-साथ विश्व स्तर पर सिनेमाघरों का रुख करने आएगी।

टकराव

अली फजल के साथ टकराने को तैयार अभिनेता

अपनी नई रिलीज तारीख के साथ 'जीवन भीमा योजना' बॉक्स ऑफिस पर अली फजल की फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' के साथ टकराव का सामना करेगी, जो उसी दिन रिलीज होगी।

फिल्म में अरशद के अलावा, संजीदा शेख, विजय राज, पूजा चोपड़ा, बिजेंद्रकला और दिवंगत अभिनेता अतुल परचुरे भी महत्वपूर्ण किरदारों में शामिल हैं।

स्टारबीम वेंचर्स लिमिटेड द्वारा निर्मित, यह एक डार्क कॉमेडी फिल्म है, जिसकी कहानी अपराध, सस्पेंस, दोहरी पहचान और गलतफहमी के इर्द-गिर्द बुनी गई है।

ADVERTISEMENT