अरशद वारसी और दोहरा किरदार, फिल्म 'जीवन भीमा योजना' का टीजर है मजेदार
क्या है खबर?
अरशद वारसी ने 'गोलमाल' और 'धमाल' जैसी कई कॉमेडी फिल्में की हैं। पहली बार वह दोहरे किरदार, यानी डबल रोल के साथ एक कॉमेडी फिल्म का हिस्सा बन गए हैं। उनकी फिल्म का नाम 'जीवन भीमा योजना' है, जिसका मजेदार टीजर 8 मई को रिलीज कर दिया गया है। इस क्राइम-कॉमेडी थ्रिलर का निर्देशन 'फ्राइडे' (2018) अभिषेक डोगरा ने किया है। फिल्म में संजीदा शेख, विजय राज, पूजा चोपड़ा और बिजेंद्रकला जैसे सितारे भी अहम किरदारों में शामिल हैं।
टीजर
कर्ज का बोझ और परिस्थितियों का झोल दिखाता है टीजर
टीजर की शुरुआत अरशद से होती है, जो अपने जैसे दिखने वाले व्यक्ति से मिलते हैं। इसके बाद वह फिल्म में पत्नी (संजीदा) संग मिलकर बीमा राशि के लिए एक योजना बनाते हैं, लेकिन अप्रत्याशित परिस्थितियों के चलते दोनों एक तस्करी के गिरोह में फंस जाते हैं। कुल मिलाकर टीजर उथल-पुथल और कॉमेडी से भरपूर है। फिल्म की रिलीज तारीख आना बाकी है। अरशद को अक्षय कुमार की आगामी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' (26 जून) में भी देखा जाएगा।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए टीजर
ARSHAD WARSI'S FIRST-EVER DOUBLE ROLE – CRIME-COMEDY THRILLER 'JEEVAN BHEEMA YOJANA' TEASER OUT NOW... #ArshadWarsi takes on a double role for the very first time, playing Jeevan and Bheema in the upcoming crime-comedy thriller #JeevanBheemaYojana.
— taran adarsh (@taran_adarsh) June 8, 2026
Directed by Abhishek Dogra… pic.twitter.com/jMSRZYDl0r