टीवी कपल जीवा जोसेफ और अपर्णा थॉमस ने अलग होने का किया ऐलान
मलयालम टीवी होस्ट और मशहूर इन्फ्लुएंसर जीवा जोसेफ और अपर्णा थॉमस 11 साल की शादी के बाद अब अलग हो गए हैं।
इस बात की जानकारी जीवा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के साझा कर दी है। जीवा और अपर्णा, 'जनमं अंतम' शो को साथ में होस्ट करते थे और अपनी निजी जिंदगी को ऑनलाइन साझा करने के लिए भी काफी पसंद किए जाते थे।
जीवा ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'अब से 'हम' नहीं रहेगा, अब सिर्फ जीवा और अपर्णा होंगे।'
जीवा-अपर्णा की सहमति से हुआ अलगाव
उनका यह अलगाव आपसी सहमति से हुआ है। जीवा ने बताया, 'कहीं न कहीं कुछ गलत हो गया था और अब हम इस बात को मान रहे हैं कि अब साथ रहना मुमकिन नहीं है।'
अपर्णा अपने ब्यूटी व्लॉग्स पर ध्यान दे रही हैं, जबकि जीवा 'सा रे गा मा पा केरलम' को होस्ट करना जारी रखेंगे।
जीवा अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रहे हैं और साथ ही उन्होंने इस दौरान मिली सभी अच्छी यादों के लिए सबका शुक्रिया अदा किया।