NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / गूगल पर 2023 में सबसे ज्यादा खोजी गई फिल्म 'जवान', कियारा आडवाणी ने भी मारी बाजी
    अगली खबर
    गूगल पर 2023 में सबसे ज्यादा खोजी गई फिल्म 'जवान', कियारा आडवाणी ने भी मारी बाजी
    गूगल पर 2023 में सबसे ज्यादा खोजी गई 'जवान', कियारा आडवाणी भी छाईं

    गूगल पर 2023 में सबसे ज्यादा खोजी गई फिल्म 'जवान', कियारा आडवाणी ने भी मारी बाजी

    लेखन नेहा शर्मा
    Dec 11, 2023
    03:30 pm

    क्या है खबर?

    इस साल शाहरुख खान ने न सिर्फ बॉलीवुड, बल्कि विदेशों में खूब धमाल मचाया। उनकी 2023 में आई फिल्मों 'पठान' और 'जवान' ने बॉक्स ऑफिस पर खूब तहलका मचाया।

    'जवान' तो कमाई और रिकॉर्ड बनाने के मामले में 'पठान' से भी दो कदम आगे निकली। अब एक और उपलब्धि इससे जुड़ गई है।

    इस साल गूगल पर 'जवान' को लोगों ने सबसे ज्यादा सर्च किया, वहीं कियारा आडवाणी भारत में सबसे ज्यादा सर्च की गईं अभिनेत्री बनकर उभरी हैं।।

    उपलब्धि

    इन फिल्मों ने बनाई अपनी जगह

    नए साल को आने में कुछ दिनों का समय बचा हुआ है। इस बीच गूगल ने सर्च 2023 का खुलासा कर दिया है, जिसमें शाहरुख की 'जवान' शीर्ष पर है। इस फिल्म को 2023 में लोगों ने सबसे ज्यादा बार सर्च किया।

    सबसे ज्यादा सर्च की गई शीर्ष फिल्मों में जहां सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' दूसरे स्थान पर है, वहीं शाहरुख की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पठान' पांचवें स्थान पर विराजमान है।

    जानकारी

    शीर्ष 10 फिल्मों में ये फिल्में भी शामिल

    गूगल की इस सूची में हॉलीवुड फिल्म 'ओपेनहाइमर' तीसरे स्थान पर है, वहीं चौथे स्थान पर प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' है। सबसे ज्यादा सर्च की गईं फिल्मों में 'दे केरल स्टोरी', 'जेलर', 'लियो', 'टाइगर 3' और थलापति विजय की फिल्म 'वारिसु' शामिल है।

    वेब सीरीज

    शाहिद कपूर की वेब सीरीज 'फर्जी' ने मारी बाजी

    शाहिद कपूर की वेब सीरीज 'फर्जी' को इस साल भारत में सबसे ज्यादा खोजा गया है। इसके जरिए शाहिद ने OTT पर अपनी शुरुआत की थी। इसमें उनके साथ विजय सेतुपति नजर आए थे।

    वेब शोज में दूसरे स्थान पर 'वेडनेसडे' तो तीसरे स्थान पर अरशद वारसी की 'असुर' है और चौथा स्थान 'राणा नायडू' को मिला है।

    इस श्रेणी में 'द लास्ट ऑफ अस', 'स्कैम 2003', 'बिग बॉस 17', 'गन्स एंड गुलाब्स', 'सेक्स/लाइफ' और 'ताजा खबर' शामिल है।

    अभिनेत्री

    कियारा ने भी किया कमाल

    अभिनेत्री कियारा आडवाणी जो लगातार हिट और प्रशंसित फिल्मों के साथ अपनी लोकप्रियता के मामले में आगे बढ़ रही हैं, वह भारत में ट्रेंडिंग लोगों की सूची में शीर्ष पर रहीं और उन्होंने शीर्ष ट्रेंडिंग वैश्विक कलाकारों की सूची में भी अपनी जगह बनाई है।

    2023 में गूगल पर सबसे ज्यादा खोजे गए लोगों में कियारा सबसे ऊपर हैं। इस सूची में पांचवें स्थान पर एल्विश यादव तो छठे स्थान पर कियारा के पति और अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा हैं।

    समाचार

    सतीश कौशिक भी रहे चर्चा में

    घटनाओं से जुड़े समाचार को खोजने के मामले में बॉलीवुड अभिनेता सतीश कौशिक के निधन की खबर भी शामिल है। इसे सूची में चौथा स्थान मिला। बता दें कि अभिनेता इस साल मार्च में 66 वर्ष की उम्र में अलविदा कह गए थे।

    हर साल के अंत में गूगल 'ईयर इन सर्च' नाम की एक सूची जारी करता है, जिसमें अलग-अलग श्रेणियां होती हैं। इनके जरिए बताया जाता है कि इस साल सबसे ज्‍यादा किन चीजों को सर्च किया गया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    जवान फिल्म
    शाहरुख खान
    बॉलीवुड समाचार
    गदर 2 फिल्म

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    जवान फिल्म

    'जवान': कमाई के मामले में अपनी ही फिल्म 'पठान' को पीछे छोड़ देंगे शाहरुख खान शाहरुख खान
    कौन हैं आलिया कुरैशी, जिन्होंने फिल्म 'जवान' से अभिनय की दुनिया में रखा कदम? शाहरुख खान
    बॉक्स ऑफिस: भारत में 'जवान' की कमाई 600 करोड़ रुपये के नजदीक, जानिए मंगलवार का कारोबार  बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    नाना पाटेकर के बदले सुर, 'जवान' पर कटाक्ष करने के बाद की शाहरुख की तारीफ  नाना पाटेकर

    शाहरुख खान

    'टाइगर 3' की एडवांस बुकिंग: शाहरुख की 'पठान' और 'जवान' का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई फिल्म टाइगर 3
    शाहरुख 6 लाख रुपये में करने वाले थे ये विज्ञापन, आमिर ने लिए पूरे 25 लाख आमिर खान
    शाहरुख खान की फिल्म पर बोले अनुभव सिन्हा- मैंने उन्हें निराश किया अनुभव सिन्हा
    क्या 'जवान' में अच्छे दृश्य काटे जाने से नाराज हैं नयनतारा? जवान फिल्म

    बॉलीवुड समाचार

    करणी सेना का बॉलीवुड से भी रहा नाता, इन फिल्मों का कर चुकी कड़ा विरोध करणी सेना
    राजपाल यादव बोले- शाहरुख खान ने सुपरस्टार होने के बावजूद मेरे साथ नौसिखिया जैसा बर्ताव किया  राजपाल यादव
    शाहरुख खान झेल चुके हैं 11 सर्जरी का दर्द, #AskSRK सेशन में किए कई खुलासे शाहरुख खान
    बॉलीवुड के इन सितारों ने लेखन में भी आजमाया हाथ, क्या आपने पढ़ीं इनकी ये किताबें? करीना कपूर

    गदर 2 फिल्म

    बॉक्स ऑफिस: 'ड्रीम गर्ल 2' का धमाल जारी, 'गदर 2' 500 करोड़ के करीब ड्रीम गर्ल 2
    बॉक्स ऑफिस: सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' की कमाई 500 करोड़ रुपये की ओर  सनी देओल
    बॉक्स ऑफिस: फिल्म 'गदर 2' की कमाई की रफ्तार धीमी, शुक्रवार को कमाए इतने करोड़  सनी देओल
    बॉक्स ऑफिस: 'ड्रीम गर्ल 2' की कमाई में उछाल, 500 करोड़ के करीब पहुंची 'गदर 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025