NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जन्मदिन विशेष: 'जवान' के निर्देशक एटली का शानदार सफरनामा, 10 साल में दीं 5 बेजाेड़ फिल्में
    अगली खबर
    जन्मदिन विशेष: 'जवान' के निर्देशक एटली का शानदार सफरनामा, 10 साल में दीं 5 बेजाेड़ फिल्में
    एटली फिल्मी दुनिया में तय कर चुके हैं शानदार सफर

    जन्मदिन विशेष: 'जवान' के निर्देशक एटली का शानदार सफरनामा, 10 साल में दीं 5 बेजाेड़ फिल्में

    लेखन नेहा शर्मा
    Sep 21, 2023
    10:03 am

    क्या है खबर?

    निर्देशक एटली की लोकप्रियता अब केवल दक्षिण भारत तक सीमित नहीं रही।

    शाहरुख खान के साथ 'जवान' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म दे चुके एटली को दुनिया के कोने-कोने के लोग पहचानने लगे हैं और फिल्म और निर्देशन के लिए खुद को मिली तारीफों से खुद एटली भी हैरान हैं।

    बहरहाल, एटली आज यानी 21 सितंबर को अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं।

    आइए जानते हैं उनसे जुड़ीं कुछ ऐसी खास बातें, जिनसे शायद आप अब तक अनजान हों।

    #1

    जन्म और असली नाम

    एटली का जन्म तमिलनाडु के मदुरै जिले के थिरुपरकुंडम में 21 सितंबर, 1986 को हुआ था। उनका असली नाम अरुण कुमार है।

    जब वह अपनी फिल्म 'थेरी' का प्रचार कर रहे थे तो उन्होंने बताया था कि उनके रिश्तेदार और परिवारवाले घर पर उन्हें एटली कहकर बुलाते थे। सिने जगत में कदम रखने से पहले निर्देशक ने अपना नाम अरुण कुमार की बजाय एटली चुनने का फैसला किया।

    उन्होंने चेन्नई के सत्यभामा कॉलेज से विजुअल कम्युनिकेशन में BSC की है।

    #2

    सहायक निर्देशक के रूप में की शुरुआत

    एटली सीधे निर्देशन में नहीं उतरे थे। उन्होंने निर्देशक बनने से पहले सहायक निर्देशक की जिम्मेदारी संभाली थी और इस दौरान फिल्म निर्देशन की बारीकियां सीखी थीं।

    हमेशा से एटली की दिलचस्पी फिल्मों में थी। ऐसे में महज 19 की उम्र में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत कर दी थी।

    एटली ने जाने-माने निर्देशक एस शंकर की एंथिरन (रोबोट) और नानबन (3 इडियट्स का तमिल रीमेक) 2 फिल्मों में सहायक निर्देशक के तौर पर काम किया था।

    #3

    पहली ही फिल्म के लिए जीत लिए पुरस्कार

    एटली के निर्देशन में बनी पहली फिल्म 2013 में आई 'राजा रानी' थी। इसका बजट लगभग 25 करोड़ रुपये था और इसने करीब 84 करोड़ रुपये कमाए थे।

    यह फिल्म बांग्ला में भी बनी। पहली ही फिल्म के लिए एटली को कई पुरस्कार मिले। इनमें तमिलनाडु सरकार का फिल्म पुरस्कार और फिल्मफेयर पुरस्कार शामिल था।

    एटली 'जवान' समेत अब तक कुल 5 फिल्में निर्देशित कर चुके हैं और पांचों सफल रही हैं। इसमें 'थेरी', 'मर्सल' और 'बिगिल' भी शामिल हैं।

    #4

    रजनीकांत के सबसे बड़े प्रशंसक

    शायद ही आप जानते हों कि एटली साउथ की फिल्मों के भगवान कहे जाने वाले रजनीकांत के दीवाने हैं। जिस तरह से तमिल फिल्मों को लेकर उनकी दीवानगी है, उसी तरह से साउथ में अभिनेताओं में एटली की पहली पसंद रजनीकांत हैं।

    रजनीकांत की फिल्म 'थलापति' देखने के बाद ही उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखने का फैसला किया था। यही वजह है कि अपनी पहली फिल्म के ऑडियो लॉन्च में एटली ने खासतौर से रजनीकांत को आमंत्रित किया था।

    #5

    एटली ने अभिनेत्री कृष्णा प्रिया के साथ बसाया घर

    अब बात करते हैं एटली की निजी जिंदगी की। उन्होंने नवंबर, 2014 में अभिनेत्री कृष्णा प्रिया से शादी रचाई थी। प्रिया तमिल टीवी धारावाहिकों और सीरीज की मशहूर अदाकारा रहीं।

    एटली ने शादी से पहले 8 साल तक उन्हें डेट किया था। दोनों ही सिनेमा के शौकीन थे और इसी ने उनका दिल मिलाया था।

    प्रिया अपनी खूबसूरती को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं।

    इस साल जनवरी में एटली और प्रिया ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    एटली पर्दे पर आखिरी बार 'जवान' के सुपरहिट गाने 'जिंदा बंदा है' पर थिरकते दिखे। हालांकि, पहले भी वह अपनी फिल्मों के गानों पर ठुमके लगाते दिख चुके हैं। 'नानबन' के 'अस्कु लास्का' और 'बिगिल' के 'सिंगापेनी' में भी उन्होंने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    एटली
    जन्मदिन विशेष
    दक्षिण भारतीय सिनेमा

    ताज़ा खबरें

    महिला वनडे विश्व कप 2025: अहम मैचों की तारीखें घोषित, जानिए कब और कहां खेले जाएंगे   भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    IPL में श्रेयस अय्यर का RCB के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    रेखा की फिल्म 'उमराव जान' सिनेमाघरों में दोबारा हो रही रिलीज, जानिए कब देख पाएंगे रेखा
    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर बोले- सेना युद्ध लड़ने की तैयारी की ओर बढ़ रही है ब्रिटेन

    एटली

    'जवान' को ऑस्कर में ले जाने की तैयारी में एटली, बोले- शाहरुख से करूंगा बात शाहरुख खान
    सलमान और रणबीर के साथ फिल्म बनाना चाहते हैं 'जवान' के निर्देशक एटली, कही ये बात सलमान खान

    जन्मदिन विशेष

    जन्मदिन विशेष: बचपन से गायकी की शौकीन थीं सुनिधि चौहान, सुनिए उनके ये सुपरहिट गाने सुनिधि चौहान
    जन्मदिन विशेष: अयान मुखर्जी ने बतौर सहायक निर्देशक की थी शुरुआत, ऐसा रहा फिल्मी सफर अयान मुखर्जी
    जन्मदिन विशेष: सैफ अली खान फिटनेस के लिए करते हैं इस एक्सरसाइज और डाइट को फॉलो  सैफ अली खान
    जन्मदिन विशेष: 'DDLJ' से '2 स्टेट्स' तक, सैफ अली खान ने ठुकराईं ये फिल्में  सैफ अली खान

    दक्षिण भारतीय सिनेमा

    महेश बाबू और एसएस राजामौली की 'SSMB29' का हिस्सा बनेंगे हॉलीवुड सितारे, लेखक ने की पुष्टि  महेश बाबू
    आज होगा 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान, इन फिल्मों का नाम आगे राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
    'पुष्पा 2': निर्माताओं ने तय की बड़ी कीमत, विदेशों में इतने करोड़ की बिकेगी फिल्म पुष्पा 2
    सुपरस्टार थलापति विजय के बेटे जैसन बने निर्देशक, इस बड़े प्रोडक्शन हाउस से मिलाए हाथ थलापति विजय
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025