Page Loader
जतिन सिंह जम्वाल 3 साल बाद करेंगे पर्दे पर वापसी, आगामी शो 'चाशनी' में आएंगे नजर 
जतिन सिंह जम्वाल 3 साल बाद करेंगे पर्दे पर वापसी (तस्वीर: फेसबुक/@jatin.jamwal)

जतिन सिंह जम्वाल 3 साल बाद करेंगे पर्दे पर वापसी, आगामी शो 'चाशनी' में आएंगे नजर 

Feb 28, 2023
04:10 pm

क्या है खबर?

अभिनेता जतिन सिंह जम्वाल लगभग 3 साल के अंतराल के बाद पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। वह अपनी मौजूदगी आगामी टीवी शो 'चाशनी' में करवाएंगे, जिसमें वह एक नकारात्मक किरदार में दिखाई देंगे। अब जतिन ने अपने किरदार के बारे में प्रतिकिया दी है। उन्होंने कहा, "मैं कुछ अलग करना चाहता था और सही अवसर की प्रतीक्षा कर रहा था। नकारात्मक भूमिका निभाना मेरे लिए नया है, लेकिन सीखने का अनुभव है। आशा है दर्शक मुझे पसंद करेंगे।"

शो

शो में नजर आएंगे ये कलाकार

जतिन इससे पहले 'चंद्रनंदिनी' और 'ढाई किलो प्रेम' जैसे धारावाहिक में नजर आ चुके हैं। चाशनी दो बहनों (चांदनी और रोशनी) के बीच एक असामान्य और उलझे हुए बंधन पर आधारित शो है। यह दो बहनों की कहानी है, जो भाग्य के संयोग से सास-बहू बन जाती हैं। इस शो में जतिन के अलावा साईं केतन राव, अमनदीप सिद्धू और सृष्टि सिंह मुख्य भूमिका में हैं। 'चाशनी' संदीप सिंकद द्वारा निर्मित है, जबकि इसका निर्देशन नीरज बलियान ने किया है।