Loading...
गायिका जैस्मीन सैंडलस के साथ लाइव शो में सरेआम बदसलूकी, वीडियो देख भड़क उठी जनता
गायिका जैस्मीन सैंडलस के साथ कॉन्सर्ट में बदसलूकी

गायिका जैस्मीन सैंडलस के साथ लाइव शो में सरेआम बदसलूकी, वीडियो देख भड़क उठी जनता

Jul 19, 2026
08:29 pm

क्या है खबर?

देहरादून में आयोजित एक कॉन्सर्ट में परफॉर्म करने पहुंचीं गायिका जैस्मीन सैंडलस के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन्हीं में से एक वीडियो सिर्फ उनके गानों के लिए नहीं, बल्कि एक बेहद चौंकाने वाली वजह से चर्चा में हैं। वीडियो को देख लोगों का गुस्सा भड़क उठा है, जिसमें देखा जा रहा है कि कॉन्सर्ट के दौरान भीड़ ने गायिका को बुरी तरह घेर लिया और उनके साथ सरेआम बदसलूकी की गई।

वीडियो

हाथ खींचकर नीचे बैठाने लगे प्रशंसक

एक्स पर एक यूजर ने देहरादून कॉन्सर्ट का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ फैंस जैस्मीन का हाथ खींचते हैं, जिसके बाद वो उनसे बात करने के लिए नीचे बैठ जाती हैं।

इसी दौरान भीड़ में से कुछ लोग उन्हें पकड़ने और खींचने की कोशिश करते नजर आते हैं।

जब फैंस उन्हें तोहफे और फूल दे रहे होते हैं, तब गायिका की टीम लोगों को पीछे हटने के लिए कहती दिखती है।

बदसलूकी

बेकाबू भीड़ के बीच फंसीं गायिका

बेकाबू हुई भीड़ को देखते हुए खुद जैस्मीन भी लोगों से पीछे हटने का अनुरोध करती दिख रही हैं, वहीं उनकी टीम स्थिति को संभालने व भीड़ को काबू करने की कोशिश करती नजर आती है।

वीडियो पोस्ट करने वाले यूजर ने लिखा कि जैस्मीन फैंस से गुलाब के फूल लेने और उनका अभिवादन करने के लिए थोड़ा नीचे झुकीं, लेकिन कुछ लोगों ने अपनी असली औकात दिखा दी और उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

ADVERTISEMENT

नाराजगी

जैस्मीन से बदसलूकी पर भड़के लोग

एक यूजर ने लिखा, 'अगर महिलाएं और कलाकार हाथ मिलाने या बात करने आएं तो हमेशा उनका सम्मान किया जाना चाहिए।' दूसरे ने गुस्सा जताते हुए लिखा, 'कुछ लोगों का दिमाग घुटनों में होता है। फैन होना ठीक है, लेकिन दूसरों की इज्जत करनी जरूरी है।'

कई अन्य लोगों ने भी जैस्मीन को भीड़ द्वारा घेरे जाने के वीडियो शेयर किए और सवाल उठाया कि भीड़ को उन्हें छूने का अधिकार किसने दिया।

घोषणा

जैस्मीन ने पिछले हफ्ते मंच पर किया था अपनी सगाई का ऐलान

बता दें कि पिछले हफ्ते दिल्ली में 'द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर' के पहले शो के दौरान जैस्मीन ने अपनी सगाई का ऐलान कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया।

उन्होंने अपने मंगेतर शेखर चौधरी को स्टेज पर बुलाया, अपनी सगाई की अंगूठी दिखाई और ये खुशखबरी साझा की।

फिर जैस्मीन ने अपने सुपरहिट गाने 'लावन' पर शेखर के साथ रोमांटिक डांस किया।

इस टूर के अगले पड़ाव के रूप में जैस्मीन अब बेंगलुरु और चंडीगढ़ में परफॉर्म करने वाली हैं।

ADVERTISEMENT