LOADING...
'गिन्नी वेड्स सनी 2' का ट्रेलर जारी, बिंदास लड़की के प्यार में फंसे 'पहलवान' अविनाश तिवारी

'गिन्नी वेड्स सनी 2' का ट्रेलर जारी, बिंदास लड़की के प्यार में फंसे 'पहलवान' अविनाश तिवारी

Apr 09, 2026
02:02 pm

क्या है खबर?

अविनाश तिवारी और मेधा शंकर की चर्चित फिल्म 'गिन्नी वेड्स सनी 2' सिनेमाघरों में आने के लिए तैयार है। इससे पहले निर्माताओं ने फिल्म का ट्रेलर जारी करते हुए फैंस को उत्साहित कर दिया है। प्रशांत झा ने फिल्म का निर्देशन किया है, जबकि विनोद बच्चन और उमेश कुमार बंसल ने मिलकर निर्माण किया है। इस फिल्म की पहली किस्त 'गिन्नी वेड्स सनी' 2020 में रिलीज हुई थी, जिसमें यामी गौतम और विक्रांत मैसी मुख्य किरदार में थे।

ट्रेलर

कॉमेडी के साथ प्यार और संघर्ष को दिखाता है ट्रेलर

'गिन्नी वेड्स सनी 2' का ट्रेलर एक सीधे-साधे पहलवान लड़के और बिंदास लड़की के बीच बेमेल प्यार और शादी के ड्रामे के बीच घूमता है। इसमें पारिवारिक उम्मीदों, करियर, प्यार के बीच संघर्ष और कॉमेडी के साथ-साथ भावनात्मक पलों को दर्शाया गया है। फिल्म के 2 गाने 'छाप तिलक' और 'ऐ खुदा' ने रिलीज होकर पहले ही लोगों का दिल जीत लिया है। ये फिल्म 24 अप्रैल को सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन करने आ रही है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए 'गिन्नी वेड्स सनी 2' का ट्रेलर

Advertisement