Loading...
जन्माष्टमी का मजा होगा दोगुना, कान्हा के ये गाने सुनकर झूम उठेगा मन
कृष्ण में डूबने के लिए जन्माष्टमी पर सुनें ये शानदार बॉलीवुड गाने

जन्माष्टमी का मजा होगा दोगुना, कान्हा के ये गाने सुनकर झूम उठेगा मन

Sep 02, 2026
07:16 pm

क्या है खबर?

देशभर में जन्माष्टमी का त्योहार बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। लड्डू गोपाल की मनमोहक झांकियों से लेकर दही-हांडी तक, इस पर्व की रौनक देखते ही बनती है। बॉलीवुड ने भी भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति और लीलाओं को कई खूबसूरत गानों के जरिए पेश किया है। इन गीतों में भक्ति, प्रेम और उल्लास की शानदार झलक मिलती है। ऐसे में आइए जानते हैं जन्माष्टमी पर सुनने लायक इन खास बॉलीवुड गानों के बारे में।

#1 & #2

'मैया यशोदा' और 'राधा कैसे ना जले'

साल 1999 में रिलीज हुई फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' के गाना 'मैया यशोदा' बड़ा हिट साबित हुआ था। इस गाने को अलका याग्निक, अनुराधा पौडवाल और कविता कृष्णमूर्ति ने अपनी आवाज दी थी।

साल 2001 में आई फिल्म 'लगान' का गाना 'राधा कैसे ना जले' राधा-कृष्ण के रिश्ते की नटखट कहानी को दिखाता है। इस गाने को आशा भोसले और उदित नारायण ने गाया है, वहीं ए आर रहमान ने संगीत और जावेद अख्तर ने इसके बोल लिखे हैं।

#3 & #4

'वो किसना है' और 'गो गो गोविंदा'

फिल्म 'किसना: द वॉरियर पोएट' साल 2005 में आई थी। इसका गाना 'वो किसना है' को लोगों ने खूब पसंद किया था। इस गाने को सुखविंदर सिंह, इस्माइल दरबार और आयशा दरबार ने गाया था।

परेश रावल और अक्षय कुमार की फिल्म 'ओह माय गॉड' साल 2012 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का गाना 'गो गो गोविंदा' जन्माष्टमी के मौके पर खूब सुना जाता है। इस गाने को श्रेया घोषाल और अमन त्रिखा ने गाया था।

ADVERTISEMENT

जानकारी

#5 'राधे राधे'

आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ड्रीम गर्ल' साल 2019 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के आने के बाद इसका गाना 'राधे राधे' खूब चर्चित हुआ था। इस सुपरहिट गाने को अमित गुप्ता और मीत ब्रदर्स ने अपनी आवाज दी थी।

ADVERTISEMENT