Loading...
AI वीडियो विवाद के बीच पेरिस फैशन वीक में दिखीं जाह्नवी कपूर, साड़ी में जीता दिल
पेरिस फैशन वीक में जाह्नवी कपूर ने पहनी साड़ी

AI वीडियो विवाद के बीच पेरिस फैशन वीक में दिखीं जाह्नवी कपूर, साड़ी में जीता दिल

लेखन सयाली
Oct 05, 2026
03:59 pm

क्या है खबर?

जाह्नवी कपूर अपने शानदार फैशन सेंस और खूबसूरती के जरिए हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब उन्होंने अपने देसी गर्ल वाले लुक से पेरिस फैशन वीक में भी लोगों की तारीफें बटोरी हैं। उन्होंने 'बिजनेस ऑफ फैशन (BoF) गाला' के साथ-साथ 'मिउ मिउ फैशन वीक शो' में भी अपने अंदाज से लोगों का दिल जीत लिया। उनके अश्लील AI वीडियो विवाद के बीच यह उनकी अहम सार्वजनिक उपस्थिति है।

लुक

जाह्नवी इंडो-वेस्टर्न साड़ी लुक में लगीं बेहतरीन

जाह्नवी को इस खास आयोजन के लिए फैशन डिजाइनर रिया कपूर ने स्टाइल किया। उनकी इंडो-वेस्टर्न साड़ी पंकज एस हेरिटेज ने कस्टम डिजाइन की है।

इस लुक में पारंपरिक साड़ी को मॉडर्न अंदाज में पहना गया था। साड़ी के पल्लू को उनके कमर के चारों ओर लपेटा गया, फिर कलाई के चारों ओर घुमाया गया और प्लीट्स के साथ नीचे की ओर छोड़ दिया गया।

उनके ब्लाउज में सोने की लूप स्लीव लगी थीं और ब्लश-पिंक टैसल्स लगे थे।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें जाह्नवी का खास अंदाज

ADVERTISEMENT

जैकेट स्टाइल

मिनी स्कर्ट और जैकेट में भी बटोरीं तारीफें

साड़ी के साथ-साथ जाह्नवी का जैकेट वाला लुक भी सुर्खियां बटोर रहा है, जो उन्होंने फैशन शो देखते समय अपनाया था।

इसमें उन्होंने गहरे भूरे रंग की टेक्सचर्ड जैकेट, रंग-बिरंगे पैटर्न वाली निट मिनी स्कर्ट और बड़े आकार के सनग्लासेस वाला शानदार आउटफिट पहना था।

इस लुक को भी रिया ने ही तैयार किया था। जैकेट के अंदर उन्होंने नीले रंग का मिउ मिउ वाला टैंक-टॉप भी स्टाइल किया था।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

देखें उनका शानदार आउटफिट

विवाद

क्या है फर्जी AI वीडियो विवाद?

जाह्नवी से जुड़ा फर्जी AI वीडियो विवाद तब सामने आया, जब उनके फिल्म 'देवरा: पार्ट 1' के गाने 'चुट्टामल्ले' के फुटेज को AI की मदद से एडिट कर आपत्तिजनक वीडियो बनाया गया।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जान्हवी ने बिना सहमति इस तरह की डिजिटल छेड़छाड़ को गंभीर और अपमानजनक बताया।

जूनियर एनटीआर ने भी वीडियो की निंदा करते हुए इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की बात कही है।

ADVERTISEMENT