Loading...
शिखर पहाड़िया के साथ कब शादी करेंगी जाह्नवी कपूर? 'कॉफी विद करण' में खोला राज
जाह्नवी कपूर ने अपनी शादी की योजना पर बात की

शिखर पहाड़िया के साथ कब शादी करेंगी जाह्नवी कपूर? 'कॉफी विद करण' में खोला राज

Oct 29, 2026
01:44 pm

क्या है खबर?

जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया के रिश्ते पर उनके फैंस की नजरें हमेशा बनी रहती हैं। करण जौहर के 'कॉफी विद करण' के 9वें सीजन में उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड संग भविष्य की योजनाओं पर बात की। होस्ट द्वारा पूछे जाने पर उन्होंने स्पष्ट किया कि अभी उनकी शादी अभी तय नहीं हुई है, लेकिन एक आइडियल टाइमलाइन बताकर फैंस को उत्साहित कर दिया। बता दें कि चैट शो में जाह्नवी के साथ वरुण धवन भी पहुंचे थे।

खुलासा

जाह्नवी ने बताया कब करेंगी शादी

शो के दौरान, जब होस्ट करण ने एक सवाल में जाह्नवी से उनकी लव लाइफ और शादी की योजना के बारे में पूछा, तो अभिनेत्री ने बताया कि उनकी शादी अभी तय नहीं हुई है।

एक आइडियल टाइमलाइन बताते हुए जाह्नवी ने कहा, "अभी अगले 2 से 3 साल तक नहीं।"

अभिनेत्री ने करण के सवाल पर स्पष्ट किया कि उन्हें अभी उनकी शादी के लिए कितना लंबा इंतजार करना होगा।

रिश्ता

शिखर के साथ रिश्ते पर क्या बोलीं जाह्नवी?

बातचीत के दौरान करण ने अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा, खुशी कपूर और वेदांग रैना, और वीर पहाड़िया व तारा सुतारिया के रिश्ते पर जिक्र किया।

इस पर जाह्नवी ने कहा, "मैंने दूसरे लोगों के साथ अपने अलग-अलग ब्रेकअप के बाद भी एक-दूसरे के साथ मैनेज किया। हम मैनेज करने में अच्छे हैं।"

अभिनेत्री ने बताया कि कैसे उन्होंने और शिखर ने दूसरे लोगों के साथ अलग-अलग ब्रेकअप के बावजूद अपने रिश्ते को बनाए रखा है।

ADVERTISEMENT