Page Loader
जाह्नवी कपूर ने नयनतारा को बताया "साहसी महिला", पसंद आई डॉक्यूमेंट्री 'नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरी टेल'
जाह्नवी कपूर ने नयनतारा को बताया 'मजूबत महिला' (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@janhvikapoor)

जाह्नवी कपूर ने नयनतारा को बताया "साहसी महिला", पसंद आई डॉक्यूमेंट्री 'नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरी टेल'

Nov 19, 2024
02:59 pm

क्या है खबर?

दक्षिण भारतीय सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री नयनतारा पिछले कुछ समय से अपनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरी टेल' को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। यह डॉक्यूमेंट्री बीते दिन 18 नवंबर को OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। अब अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने हाल ही में 'नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरी टेल' डॉक्यूमेंट्री देखी और नयनतारा को 'साहसी महिला' बताया। इसके साथ जाह्नवी ने खुलकर अभिनेत्री की तारीफ भी की है।

पोस्ट

जाह्नवी ने लिखी ये बात

जाह्नवी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर डॉक्यूमेंट्री 'नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरी टेल' का एक पोस्टर साझा किया और लिखा, 'एक सशक्त महिला को मजबूत बनते देखने से अधिक प्रेरणादायक और कुछ भी नहीं हो सकता।' इस डॉक्यूमेंट्री में नयनतारा की निजी और पेशेवर जिंदगी से जुड़े कई अनसुने किस्से सामने आए हैं। इस डॉक्यूमेंट्री में सरोगेसी के जरिए नयनतारा के मां बनने और उससे जुड़े विवाद को भी दिखाया जाएगा। नयनतारा ने सरोगेसी के जरिए जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट