LOADING...
जाह्नवी कपूर ने बहन खुशी के साथ किया डांस, पिता बोनी कपूर ने यूं दिया साथ 
जाह्नवी कपूर ने बहन खुशी के साथ किया डांस (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@janhvikapoor)

जाह्नवी कपूर ने बहन खुशी के साथ किया डांस, पिता बोनी कपूर ने यूं दिया साथ 

Jan 07, 2025
12:31 pm

क्या है खबर?

दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और निर्माता बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'लवयापा' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनकी जोड़ी पहली बार आमिर खान के बेटे और अभिनेता जुनैद खान के साथ बनी है। हाल ही में निर्माताओं ने फिल्म का पहला गाना 'लवयापा हो गया' जारी किया था, जिसे लोगों का खूब प्यार मिला। अब खुशी ने बहन और अभिनेत्री जाह्नवी कपूर के साथ 'लवयापा हो गया' गाने पर डांस किया।

वीडियो

वीडियो हो रहा वायरल

खुशी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह जाह्नवी के साथ 'लवयापा हो गया' गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। इस दौरान पिता बोनी ने उनका खूब साथ दिया। इस वीडियो के कैप्शन में खुशी ने लिखा, 'निकली थी लव करने पर पापा आ गए।' यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। प्रशंसक तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बता दें कि 'लवयापा' 7 फरवरी, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो