Page Loader
श्रीदेवी की जयंती पर परिवार ने किया उनको याद, खुशी ने साझा की अनदेखी तस्वीर 
श्रीदेवी को याद कर खुशी कपूर ने साझा की अनदेखी तस्वीर (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@khushi05k)

श्रीदेवी की जयंती पर परिवार ने किया उनको याद, खुशी ने साझा की अनदेखी तस्वीर 

Aug 13, 2024
12:48 pm

क्या है खबर?

दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी अगर इस दुनिया में होतीं तो आज अपना 61वां जन्मदिन मना रही होतीं। आज यानी 13 अगस्त को उनकी जयंती है। इस मौके पर श्रीदेवी की बेटी और अभिनेत्री जाह्ववी कपूर ने उन्हें याद किया है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह अपनी मां के साथ नजर आ रही हैं। इसके कैप्शन में जाह्ववी ने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो मम्मा। मैं तुमसे प्यार करती हूं।'

बोनी

बोनी कपूर ने भी श्रीदेवी पर लुटाया प्यार

जयंती पर निर्माता बोनी कपूर ने भी अपनी पत्नी पर प्यार लुटाया है। उन्होंने अभिनेत्री की तस्वीर साझा कर दिल की बात लिखी है। बोनी ने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक मेरी जान।' इसके अलावा श्रीदेवी और बोनी की छोटी बेटी खुशी कपूर ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पुरानी तस्वीर साझा की है। खुशी अपनी मां की गोद में बैठी नजर आ रही हैं। बता दें कि श्रीदेवी साल 2018 में इस दुनिया को अलविदा कह गई थीं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए तस्वीरें