Loading...
विजय की 'जन नायकन' ने 11वें दिन किया दमदार कारोबार, 'द ओडिसी' का कैसा हाल?
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

विजय की 'जन नायकन' ने 11वें दिन किया दमदार कारोबार, 'द ओडिसी' का कैसा हाल?

Aug 03, 2026
10:02 am

क्या है खबर?

थलापति विजय की फिल्म 'जन नायकन' अपनी रिलीज के दूसरे हफ्ते में प्रवेश कर चुकी है। एच विनोथ के निर्देशन में बनी ये एक राजनीतिक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसने 6 महीने से ज्यादा लंबे इंतजार के बाद बाॅक्स ऑफिस पर दस्तक दी। इसे टक्कर देने के लिए क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' पहले से बॉक्स ऑफिस पर मौजूद है। दोनों फिल्मों के बीच टक्कर का दौर जारी है, इसलिए इनकी ताजा कमाई पर एक नजर डालते हैं।

कमाई

'जन नायकन' का वीकेंड पर चल पड़ा जादू

सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने 11वें दिन (रविवार) बॉक्स ऑफिस पर 10.70 करोड़ रुपये कमाए हैं।

इससे पहले, फिल्म ने 10वें दिन 7.80 करोड़ और 9वें दिन 3.55 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इस लिहाज से देखा जाए तो कमाई को छुट्‌टी का पूरा फायदा मिला है।

हालांकि, 175.60 करोड़ रुपये के नेट कारोबार के साथ, 'जन नायकन' 200 करोड़ के क्लब में दाखिल होने से दूर है।

फिल्म में पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, ममिता बैजू भी मौजूद हैं।

फिल्म

'द ओडिसी' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सिनेमाघरों में 17 जुलाई को रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म 'द ओडिसी' अपने तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर चुकी है।

सैकनिल्क के मुताबिक, इसने रिलीज के 17वें दिन भारत में 5.65 करोड़ रुपये कमाए थे, जो 16वें दिन हुई कमाई 5.80 करोड़ के मुकाबले कुछ कम है। फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 149.85 करोड़ रुपये हो चुका है।

हालांकि, विश्व स्तर पर फिल्म मजबूती के साथ टिकी है और इसने अब तक 7,650 करोड़ रुपये के करीब कारोबार कर लिया है।

ADVERTISEMENT