चेन्नई के सिनेमाघर में अचानक रोकी गई 'जन नायकन', सामने आया वीडियो; जानिए पूरा मामला
क्या है खबर?
थलापति विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' को लेकर दर्शकों का उत्साह चरम पर है। सेंसर बोर्ड से 'ए' रेटिंग वाला प्रमाणपत्र हासिल करने के बाद, फिल्म 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। दर्शक बड़ी संख्या में फिल्म देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं, लेकिन चेन्नई के थिएटर में अचानक फिल्म की स्क्रीनिंग रोके जाने से लोग हैरान रह गए। सोशल मीडिया पर दर्शकों और सिनेमाघर कर्मचारियों के बीच झड़प का वीडियो सामने आया है।
कारण
इस वजह से राेकनी पड़ी 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग
'जन नायकन' A-रेटेड फिल्म है, जिसमें हिंसक दृश्यों की भरमार है।
इसके मुताबिक, फिल्म 18 साल से कम उम्र वाले नहीं देख सकते, लेकिन 26 जुलाई को चेन्नई के एम्पा मॉल स्थित PVR सिनेमाज में बच्चे फिल्म देखते पाए गए।
सोशल मीडिया पर आए वीडियो में दावा किया गया कि फिल्म करीब एक घंटे रोक दी गई, क्योंकि माता-पिता अपने बच्चों को साथ लेकर आए थे।
इस कारण दर्शकों और कर्मचारियों के बीच झड़प भी हो गई।